• Entertainment
  • राघव जुयाल की ‘रामायणम्’ में एंट्री, निभाएंगे रावण के बेटे मेघनाद का रोल, पहले इस एक्टर से चली बात

    डांसर और एक्टर राघव जुयाल की लॉटरी लग गई है। दरअसल, उनकी एंट्री नितेश तिवारी 4000 करोड़ी फिल्म ‘रामायणम्’ में हो गई है। इस फिल्म में वह लंकापति रावण के बड़े बेटे मेघनाद का किरदार निभाएंगे। मेघनाद को इंद्रजीत के नाम से भी जाना जाता था। राघव जुयाल हाल ही आर्यन खान की सीरीज ‘द


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 7, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    डांसर और एक्टर राघव जुयाल की लॉटरी लग गई है। दरअसल, उनकी एंट्री नितेश तिवारी 4000 करोड़ी फिल्म ‘रामायणम्’ में हो गई है। इस फिल्म में वह लंकापति रावण के बड़े बेटे मेघनाद का किरदार निभाएंगे। मेघनाद को इंद्रजीत के नाम से भी जाना जाता था। राघव जुयाल हाल ही आर्यन खान की सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में नजर आए थे, जिसमें उन्हें काफी सराहा गया था। इससे पहले वह फिल्म ‘किल’ में अपनी धुआंधार एक्टिंग के लिए तारीफ बटोर चुके हैं। बताया जा रहा है कि राघव जुयाल जल्द ही अपने रोल की शूटिंग शुरू करेंगे।

    ‘वैराइटी इंडिया’ की रिपोर्ट के मुताबिक, राघव जुयाल को ‘रामायणम्’ में रावण के बेटे मेघनाद का किरदार दिया गया है। यह किरदार फिल्म के दूसरे पार्ट में नजर आएगा, जो दिसंबर 2027 में रिलीज होगी। यानी राघव जुयाल ‘रामायणम् पार्ट 1’ नहीं बल्कि इसके पार्ट 2 में दिखेंगे।

    पहले विक्रांत मैसी से चल रही थी बात, अब रोल राघव जुयाल को

    ‘रामायणम्’ में मेघनाद के रोल के लिए पहले एक्टर विक्रांत मैसी से बात चल रही थी, लेकिन बात नहीं बन पाई। इसके बाद इस किरदार के लिए राघव जुयाल को अप्रोच किया गया और वह तुरंत राजी हो गए। राघव फिलहाल ठीक हो रहे हैं और चोट से पूरी तरह रिकवर करने के बाद वह शूटिंग करेंगे। शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ में एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान राघव जुयाल की टांग में चोट लग गई थी। चोट इसलिए गंभीर हो गई क्योंकि यह उसी जगह लगी थी, जहां एक्टर की घुटने की सर्जरी की गई थी।

    ‘रामायणम्’ का बजट

    ‘रामायणम्’ के दोनों पार्ट्स का बजट 4000 करोड़ रुपये है। बताया जा रहा है कि इसमें से पहले पार्ट पर 400 करोड़ रुपये सिर्फ VFX पर ही खर्च किया जा रहा है। इस फिल्म के वीएफएक्स नमित मल्होत्रा की एनिमेशन कंपनी DNEG तैयार कर रही है, जो 8 बार ऑस्कर अवॉर्ड जीत चुकी है और बड़ी हॉलीवुड फिल्मों के वीएफएक्स तैयार कर चुकी है।

    ‘रामायणम्’ की कास्ट, फिल्म में किसका क्या रोल?

    फिल्म में रणबीर कपूर श्रीराम के किरदार में हैं, साई पल्लवी देवी सीता के किरदार में हैं और रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं। वहीं सनी देओल को हनुमान के किरदार में साइन किया गया है, जबकि एक्टर यश को लंकापति रावण के किरदार में चुना गया है। इसके अलावा ‘रामायणम्’ में काजल अग्रवाल भी हैं, जो मंदोदरी के किरदार में दिखेंगी। वहीं, लारा दत्ता कैकेयी और अरुण गोविल को राजा दशरथ के किरदार में लिया गया है। हाल ही विजय सेतुपति को भी ‘रामायणम्’ में लिया गया है और खबर है कि वह विभीषण के किरदार में दिखेंगे। एक्टर कुणाल कपूर इंद्रदेव के किरदार में हैं, तो रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा बनेंगी। फिल्म में इंदिरा कृष्णन रानी कौशल्या के किरदार में हैं। फिल्म में आदिनाथ कोठारी और शीबा चड्ढा भी नजर आएंगी।

    27 मार्च को सामने आएगी ‘रामायणम्’ के किरदारों की झलक

    बताया जा रहा है कि 27 मार्च को ‘रामायणम्’ के पार्ट वन से किरदारों की झलक रिवील की जाएगी। इसके लिए मेकर्स ने एक आलीशान इवेंट प्लान किया है, जो मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित किया जाएगा। फिल्म का पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज होगा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।