एक वीडियो मैसेज में राजपाल यादव ने कहा, ‘हैलो दोस्तों, मैं आपका राजपाल हूं और मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मैं लंबे समय से एक नए अध्याय की शुरुआत की तैयारी कर रहा था। वह पल आ गया है, मुझे आपके आशीर्वाद की जरूरत है। मेरा यूट्यूब चैनल आज से शुरू हो रहा है और इस चैनल का नाम है राजपाल नौरंग यादव।’
राजपाल यादव का यूट्यूब चैनल
इस प्लेटफॉर्म के पीछे की सोच को समझाते हुए उन्होंने कहा, ‘राजपाल नौरंग यादव यूट्यूब चैनल का मिशन सिर्फ यही है कि बच्चे, बूढ़े, जवान, सभी को एक जैसा मनोरंजन मिले। स्वस्थ रक्त संचार के लिए भरपूर मनोरंजन। यह चैनल आपका है, इसका आनंद लें, इसे खूब शेयर करें और सब्सक्राइब करें।’ पहले वीडियो में उनका घर दिखाई दे रहा है, लेकिन पूरा नहीं।
राजपाल यादव ने फैंस को दिया धन्यवाद
कुछ दिन पहले, जमानत मिलने के बाद राजपाल यादव ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने अपने फैंस और शुभचिंतकों के प्रति आभार जताया। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्टर ने हिंदी में एक नोट लिखा। इस मैसेज में लिखा था, ‘आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए हार्दिक धन्यवाद।’
राजपाल यादव की फिल्में
‘हंगामा’, ‘भूल भुलैया’, ‘चुप चुप के’ जैसी फिल्मों में अपने बेमिसाल काम और यादगार एक्टिंग के लिए जाने जाने वाले राजपाल यादव दो दशकों से अधिक समय से बॉलीवुड में एक फेमस हस्ती बने हुए हैं।
राजपाल यादव को जेल और रिहाई
दुर्भाग्यवश, उनकी हालिया कानूनी परेशानियों ने सुर्खियां बटोरीं और उनकी जमानत की खबर ने फैंस का दिल रख दिया। जिन लोगों को इसकी जानकारी नहीं है, उन्हें बता दें कि राजपाल चेक बाउंस मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा अंतरिम जमानत दिए जाने के बाद एक हफ्ते पहले तिहाड़ जेल से बाहर आए थे।














