• Religion
  • राम नाम की शक्ति और त्रिवेणी का आशीर्वाद बदल देता है भाग्य, असंभव भी हो जाता है संभव

    इतिहास और लोक परंपरा गवाह है कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी राम नाम ने असंभव को संभव किया है। वनवास, युद्ध, त्याग और परीक्षा, राम कथा स्वयं इस बात का प्रमाण है कि नाम की शक्ति व्यक्ति को इतना समर्थ बना देती है कि परिस्थिति स्वयं झुक जाती है। आज के तनावग्रस्त, अनिश्चित


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 1, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    इतिहास और लोक परंपरा गवाह है कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी राम नाम ने असंभव को संभव किया है। वनवास, युद्ध, त्याग और परीक्षा, राम कथा स्वयं इस बात का प्रमाण है कि नाम की शक्ति व्यक्ति को इतना समर्थ बना देती है कि परिस्थिति स्वयं झुक जाती है। आज के तनावग्रस्त, अनिश्चित और भयग्रस्त समाज में राम नाम एक ऐसा आध्यात्मिक आश्रय है, जो व्यक्ति को भीतर से मजबूत बनाता है। राम नाम महामंत्र के उच्चारण और लेखन से चेतना का स्पंदन होता है, जो भाग्य बदलने की असीम शक्ति रखता है। जब यह दिव्य नाम गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी शक्ति से जुड़ता है, तब व्यक्ति के कर्म, विचार और भाग्य, तीनों में परिवर्तन दिखाई देने लगता है।

    राम नाम महाशक्ति मंत्र है, तुलसीदास जी ने स्पष्ट कहा, “राम नाम मनि दीप धरु, जीह देहरी द्वार”, अर्थात राम नाम वह दीपक है जो जीवन के अंधकार को स्वयं प्रकाशित कर देता है। ज्योतिष शास्त्र का भी उद्देश्य एक दीपक जैसा है जो जीवन के कठिन समय यानि अंधकार में व्यक्ति को सफलता का मार्गदर्शन दिखाता है। अगर देखा जाए तो राम नाम का लेखन ग्रहों के अशुभ प्रभावों को शांत करता है, क्योंकि राम नाम मन को स्थिर कर देता है और स्थिर मन पर कोई ग्रह भारी नहीं पड़ता।

    राम नाम बैंक में राम नाम का खाता
    राम नाम की शक्ति त्रिवेणी का आशीर्वाद बनकर जीवन में उतरती है, और वहीं से दुर्भाग्य की धारा मुड़कर सौभाग्य की ओर बहने लगती है। इसलिए प्रतिवर्ष माघ मेले में लाखों-करोड़ों श्रद्धालु संगम तट पर स्थित प्रयागराज के राम नाम बैंक में राम नाम का खाता खुलवाकर एक माह निरन्तर गंगा स्नान के पश्चात् राम नाम लिखते हैं। जो व्यक्ति नियमित रूप से राम नाम का जप करता है, उसके जीवन में सही समय पर सही व्यक्ति, सही अवसर और सही निर्णय अपने आप आने लगते हैं। जब कर्म सुधरते हैं, तो भाग्य को सुधरने के लिए अलग से प्रयत्न नहीं करना पड़ता।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।