• International
  • रूस-यूक्रेन शांति समझौता 90 फीसदी तैयार, नए साल पर जेलेंस्की का दावा, पुतिन ने दिखाया दूसरा रुख

    कीव: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने नए साल पर अपने संदेश में रूस के साथ युद्ध खत्म होने पर बड़ा दावा किया है। जेलेंस्की ने बताया है कि रूस-यूक्रेन शांति समझौता 90 फीसदी तैयार हो चुका है। जेलेंस्की ने कहा कि अब सिर्फ डील का आखिरी 10 प्रतिशत हिस्सा बचा है। यह यूक्रेन और


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 1, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    कीव: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने नए साल पर अपने संदेश में रूस के साथ युद्ध खत्म होने पर बड़ा दावा किया है। जेलेंस्की ने बताया है कि रूस-यूक्रेन शांति समझौता 90 फीसदी तैयार हो चुका है। जेलेंस्की ने कहा कि अब सिर्फ डील का आखिरी 10 प्रतिशत हिस्सा बचा है। यह यूक्रेन और यूरोप का भविष्य तय करने और लाखों लोगों की जान बचाने पर है। उन्होंने रूस के हमले के खिलाफ मजबूती से खड़े रहने पर जोर दिया। दूसरी ओर पुतिन ने अपने नए साल के संदेश में भरोसा जताया कि उनका देश इस युद्ध में जीत की ओर बढ़ रहा है।

    यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूस के साथ युद्ध खत्म करने के लिए शांति समझौता 90% तैयार है। राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में जेलेंस्की ने यह भी कहा कि यूक्रेन किसी भी कीमत पर शांति नहीं चाहता है। हम युद्ध का अंत चाहते हैं लेकिन यूक्रेन का अंत नहीं चाहते हैं। हम रूस की ‘गलत और बेतुकी’ शर्त नहीं मानेंगे।

    डोनबास क्षेत्र पर विवाद

    जेलेंस्की ने कहा कि पूर्वी डोनबास क्षेत्र से यूक्रेनी सैनिकों की वापसी का मतलब है कि सब कुछ खत्म हो जाएगा। रूस की शांति समझौते में इस क्षेत्र पर पूरा नियंत्रण हासिल करने की कोशिश है। रूस फिलहाल डोनेट्स्क के 75% और पड़ोसी लुहांस्क के 99% हिस्से को नियंत्रित करता है।

    डोनेट्स्क और लुहांस्क, ये दोनों क्षेत्रों को सामूहिक रूप से डोनबास के नाम से जाना जाता है। इस क्षेत्र पर रूस और यूक्रेन के बीच तनातनी है और यह बातचीत में बड़ी बाधा रहा है। रूस लगातार डोनबास पर पूरा नियंत्रण हासिल करने के अपने लक्ष्य पर समझौता करने को तैयार नहीं है।

    सुरक्षा गारंटी पर जोर

    जेलेंस्की ने फिर से शांति समझौते में यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी पर जोर दिया है। जेलेंस्की ने अपने भाषण में कहा कि कमजोर समझौतों पर दस्तखत सिर्फ युद्ध को बढ़ावा देते हैं। दुनिया रूस को नहीं रोकेगी तो वह दुनिया को अपने युद्ध में घसीट लेगा। दुनिया को इस और ध्यान देने की जरूरत है।

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने नए साल के मौके पर देश के नाम संबोधन में कहा कि मॉस्को को विश्वास है कि वह यूक्रेन में जीतेगा, भले ही यह संघर्ष एक और साल तक खिंच जाए। पुतिन ने यूक्रेन में लड़ रहे सैनिकों को हीरो बताया और कहा कि हमें आप पर और हमारी जीत पर विश्वास है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।