• Crime
  • लड़की के साथ वो तस्वीर, जिसकी वजह से पूर्व राजकुमार प्रिंस एंड्रयू हुए अरेस्ट, अय्याशी की ऐसे खुली पोल

    नई दिल्ली: ब्रिटिश किंग चार्ल्स तृतीय के भाई और पूर्व राजकुमार प्रिंस एंड्रयू को अरेस्ट कर लिया गया है। प्रिंस एंड्रयू को कुख्यात वित्तपोषक और यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के साथ उनके संबंधों की जांच के बीच सार्वजनिक पद पर दुर्व्यवहार के संदेह में गिरफ्तार किया गया है। प्रिंस एंड्रयू ने देश के खिलाफ जाकर


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 19, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: ब्रिटिश किंग चार्ल्स तृतीय के भाई और पूर्व राजकुमार प्रिंस एंड्रयू को अरेस्ट कर लिया गया है। प्रिंस एंड्रयू को कुख्यात वित्तपोषक और यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के साथ उनके संबंधों की जांच के बीच सार्वजनिक पद पर दुर्व्यवहार के संदेह में गिरफ्तार किया गया है। प्रिंस एंड्रयू ने देश के खिलाफ जाकर कुछ ऐसे काम किए जिसने सरकार को उन्हें गिरफ्तार करने पर मजबूर किया। इस गिरफ्तार ने काले रहस्य पर से पर्दा हटाने का काम किया है। प्रिंस एंड्रयू को को ब्रिटेन राजघराने का ‘अय्याश बेटा’ भी कहा जाता है।

    किस आरोप में प्रिंस एंड्रयू को अरेस्ट किया गया?

    एंड्रयू पर आरोप है कि उन्होंने देश से गद्दारी करते हुए ऐसे दस्तावेज का सौदा कर डाला था, जिसे उन्हें आंतरिक सुरक्षा के लिहाज से संभालकर रखने की जिम्मेदारी दी गई थी। इस जघन्य अपराध को एंड्रयू ने तब अंजाम दिया था जब वे ब्रिटेन के विशेष अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रतिनिधि के तौर पर काम कर रहे थे।

    आरोप है कि एंड्रयू ने कई देशों के साथ होने वाली ट्रेड डील की ब्रीफिंग फाइल्स अपने फायदे के लिए एपस्टीन के साथ शेयर कर दी थी। इनमें ब्रिटेन की आने वाली डील और निवेश योजनाओं की जानकारी थी। ऐसे दस्तावेज किसी देश के लिए टॉप सीक्रेट्स में गिने जाते हैं और एंड्रयू ने किसी लालच की वजह से बेखौफ इसे लीक कर दिया था।

    17 साल की लड़की वर्जीनिया गिउफ्रे और प्रिंस एंड्रयू की तस्वीर आई थी सामने

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 17 साल की महिला वर्जीनिया गिउफ्रे भी एंड्रयू प्रिंस का शिकार बनी थी जिसे धोखे से एप्सटीन ने राजकुमार के पास भेजा था।वर्जीनिया गिउफ्रे ने आरोप लगाया कि एपस्टीन द्वारा मानव तस्करी के बाद जब वह 17 साल की थीं, तब पूर्व राजकुमार ने उनके साथ यौन संबंध बनाए थे। एपस्टीन की साथी घिसलेन मैक्सवेल द्वारा भेजे गए एक ईमेल में एंड्रयू की गिउफ्रे के साथ हाथ डाले हुए एक तस्वीर शामिल थी।

    एपस्टीन ने एंड्रयू को रूसी महिला का लालच देकर फंसाया था

    फाइलों से यह भी पता चलता है कि एपस्टीन ने एंड्रयू से मिलने के लिए 26 वर्षीय रूसी महिला की व्यवस्था की थी। 11 अगस्त, 2010 के एक ईमेल में, एपस्टीन ने एंड्रयू को बताया कि उनकी एक दोस्त “इरीना” है जो 20 से 24 अगस्त के बीच लंदन में होगी।

    अतिरिक्त दस्तावेजों से पता चलता है कि एपस्टीन की नजरबंदी समाप्त होने के ठीक एक महीने बाद एंड्रयू ने उन्हें बकिंघम पैलेस में आमंत्रित किया था – ये दावे एंड्रयू के 2019 के न्यूजनाइट साक्षात्कार के बिल्कुल विपरीत हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि वे एपस्टीन से केवल उनके साथ संबंध समाप्त करने के लिए मिले थे।

    हालांकि, एंड्रयू ने सभी आरोपों से इनकार किया है और गिफ्रे के साथ वाली तस्वीर की प्रामाणिकता पर सवाल उठाया है। वहीं, प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी कैथरीन ने कहा है कि एपस्टीन से उनके चाचा के संबंध को लेकर सामने आए नए खुलासों से वे “गहराई से चिंतित” हैं।

    थेम्स वैली पुलिस ने भी एपस्टीन की ओर किया इशारा

    थेम्स वैली पुलिस ने कहा कि वह उन रिपोर्टों का “मूल्यांकन” कर रही है जिनमें कहा गया है कि ब्रिटेन के पूर्व राजकुमार ने 2010 में यौन अपराध के दोषी जेफरी एपस्टीन को व्यापारिक रिपोर्ट भेजी थीं। थेम्स वैली पुलिस ने एक बयान में कहा कि जांच के तहत, हमने आज (19/2) नॉरफ़ॉक के 60 वर्षीय एक व्यक्ति को सार्वजनिक पद पर दुर्व्यवहार के संदेह में गिरफ्तार किया है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।