चंद्रिका दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम पर 13 फरवरी की रात एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें वह मिस्ट्री मैन से शादी करने के लिए कहती हैं। जिस पर वह आदमी हामी भरता है और उन्हें दिलासा देता है कि वह उनके साथ फेरे लेगा। रील की शुरुआत में वह चिल्लाते हुए बोलती हैं, ‘आप लोग चाह क्या रहे हो मुझसे? कभी क्या, कभी क्या। एक की चार लगाए जा रहे हो।’ तभी वहां वह मिस्ट्री मैन आता है और उन्हें सीने से लगाने लगता है तो वह उस पर भी चीखती हैं। कहती हैं, ‘पागल हो गया है क्या? हट जा यहां से।’
चंद्रिका ने मिस्ट्री मैन से पूछा- शादी क्यों नहीं कर रहा
वह चंद्रिका से पूछता है, ‘क्या बात है?’ तो जवाब आता है, ‘शादी क्यों नहीं कर रहा है मेरे से? क्यों नहीं कर रहा है?’ मिस्ट्री मैन कहता है, ‘शादी करेंगे।’ तो वड़ा पाव गर्ल पूछती हैं, ‘कब करेंगे? देख ना कितने बोल रहे हैं ये लोग।’ फिर वह उन्हें शांत कराने की कोशिश करता है और यकीन दिलाता है कि वो शादी करेंगे।
मिस्ट्री मैन से शादी करना चाहती हैं चंद्रिका दीक्षित
‘बिग बॉस OTT 3’ कंटेस्टेंट बोलीं, ‘तेरे को पता है, मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई है।’ तो मिस्ट्री मैन ने कहा, ‘कुछ नहीं होगा। कोई बर्बाद नहीं होगा।’ लेकिन फिर भी वह शादी की रट लगाए रहती हैं और चिल्लाते हुए पूछती हैं, ‘करेगा ना? शादी करेगा ना? कब करेगा?’ जिस पर जवाब आता है, ‘हां करूंगा। ऐसे नहीं कर सकते। पहले एक को तो निपटाएं। तसल्ली से करेंगे। सब होगा।’
चंद्रिका दीक्षित की मिस्ट्री मैन ने खाई कसम
चंद्रिका ने मिस्ट्री मैन से कसम खाने के लिए भी कहा तो सिर पर हाथ रखकर वह बोले, ‘ यकीन रख। भरोसा रख। सब होगा। बस थोड़ा शांत रख अपने आपको।’ जबकि इसके पहले दोनों ने कुछ फोटोज पोस्ट की थीं, जिसमें वो दूल्हा-दुल्हन के लिबास में नजर आ रहे थे। हालांकि बाद में पता चला कि वह एक प्रमोशन कर रहे थे।
मिस्ट्री मैन ने युगम गेरा पर लगाया था आरोप
इसके पहले मिस्ट्री मैन ने एक वीडियो बनाकर दावा किया था कि युगम गेरा पिछले 5 महीनों से चंद्रिका दीक्षित को दोखा दे रहा है। उसने कहा था, ‘बर्दाश्त करते-करते हद हो चुकी है। बर्दाश्त तू कर रहा है? बर्दाश्त वो कर रही है, जिसको तू 5 महीने से चीट कर रहा है। मेरा मैटर में कोई बोलने का नहीं बनता, लेकिन हक है अब मेरा। और क्या कह रहा तू कि मीडिया को बुलाएगा? बुला ले मीडिया को। जवाब हैं तेरे पास देने के लिए? अगर हम अपनी पे आ गए ना, तो जो हाथ में है, वो भी हाथ से चला जाएगा। बहुत दूर तक और बहुत सोच-समझकर कोई भी कदम उठा। और एक बात का ध्यान रख, मेरे पास तो जवाब हैं। पूरा का पूरा बैग भरा पड़ा है सबूतों से।’
युगम गेरा ने बनाया था वीडियो
वहीं, चंद्रिका के पति युगम गेरा ने वीडियो बनाकर कहा था, ‘बर्दाश्त करने की भी एक हद होती है और अब पानी सिर से ऊपर जा चुका है। मैं आप सभी से बस यही कहना चाहता हूं कि जो भी लोग ये वीडियो देख रहे हैं, मीडिया वाले भी हों…आप लोग मेरे से आकर एक बार मिल लीजिए। मैं सबके सवालों के जवाब तभी दे दूंगा। पानी सिर से बहुत ऊपर जा चुका है यार।’
चंद्रिका दीक्षित ने पति पर लगाए थे आरोप
बता दें कि 2 फरवरी को चंद्रिका ने एक वीडियो बनाया था और उसमें पति की चैट दिखाते हुए रोते-चिल्लाते हुए दावा किया था कि युगम का अफेयर चल रहा है। उन्होंने कहा था कि वह लंबे समय से चुप थीं लेकिन अब वह सब बोलेंगी। इसके साथ ही उन्होंने पति से कहा था कि उन्हें न तो दुकान का एक्सेस चाहिए और न ही युगम चाहिए। वैसे आधे से ज्यादा लोगों को तो इनका ये सब ड्रामा लग रहा है और कयास लगाया जा रहा है कि ये किसी प्रोजेक्ट के लिए कर रहे हैं।














