• Entertainment
  • ‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका ने वैलेंटाइन डे से पहले मिस्ट्री मैन को किया प्रपोज, पति पर लगाए थे आरोप

    चंद्रिका दीक्षित लोगों के बीच सस्पेंस बढ़ाती ही जा रही हैं। उन्होंने अपने मिस्ट्री मैन के साथ एक वीडियो बनाया था और कहा था कि वह 8 फरवरी को बताएंगी वह शख्स कौन है। उसका नाम-पता क्या है। लेकिन इस बार भी उन्होंन लोगों को चूरन थमा दिया। हालांकि जो लेस्टेस्ट रील पोस्ट की है,


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 8, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    चंद्रिका दीक्षित लोगों के बीच सस्पेंस बढ़ाती ही जा रही हैं। उन्होंने अपने मिस्ट्री मैन के साथ एक वीडियो बनाया था और कहा था कि वह 8 फरवरी को बताएंगी वह शख्स कौन है। उसका नाम-पता क्या है। लेकिन इस बार भी उन्होंन लोगों को चूरन थमा दिया। हालांकि जो लेस्टेस्ट रील पोस्ट की है, उसमें उन्होंने उस आदमी को थ्री-मैजिकल वर्ड ‘आई लव यू’ कह दिया है। साथ ही कैप्शन में भी प्यार उड़ेला है।

    चंद्रिका दीक्षित 2 फरवरी से ही लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही हैं। दिल्ली में वड़ा पाव बेचकर सुर्खियों में आईं और फिर ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का हिस्सा बनीं। और लंबे वक्त बाद अपने पति पर धोखा देने का आरोप लगाकर वह चर्चा का विषय बन गई हैं। उन्होंने मिस्ट्री मैन को प्रपोज कर दिया है, जो अब सरदार जी के लुक में दिखाई दे रहे हैं।

    अय्याशी! तुझे मेरी करनी अय्याशी लग रही है? और तू… तू क्या कर रहा था? दो-दो लड़कियों के साथ कार में? तू MMS बना, वीडियो बना, कुछ भी बना, मुझे फर्क नहीं पड़ता, दफा हो जा।
    चंद्रिका दीक्षित

    चंद्रिका ने मिस्ट्री मैन को कहा- I love You

    वीडियो में चंद्रिका कहती हैं, ‘तुम गलत थे कि मुझे कभी प्यार नहीं हो सकता।’ मिस्ट्री मैन ने पूछा, ‘तुझे किससे प्यार हो गया?’ वड़ा पाव गर्ल ने जवाब दिया, ‘तुमसे।’ इसके बाद वह पूछते हैं, ‘सच्ची?’ तो वड़ा पाव गर्ल कहती हैं, ‘आई लव यू।’ फिर दोनों एक-दूसरे को अपनी बाहों में भर लेते हैं। इस पर लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन्स दिए हैं। एक ने लिखा, ‘ये मिस्ट्री मैन कभी सिख कभी मुसलमान बन जाता है।’ ए ने लिखा, ‘अनफॉलो करो और सब इसको मास रिपोर्ट करो।’ एक ने लिखा, ‘वो चश्मे वाले भइया कहां गए?’

    चंद्रिका दीक्षित ने पति पर लगाए थे आरोप

    इसके पहले चंद्रिका ने पति की चैट लीक करते हुए वीडियो बनाया था और उसमें कहा था, ‘अय्याशी! तुझे मेरी करनी अय्याशी लग रही है? और तू… तू क्या कर रहा था? दो-दो लड़कियों के साथ कार में? तू MMS बना, वीडियो बना, कुछ भी बना, मुझे फर्क नहीं पड़ता, दफा हो जा। और क्या कह रहा है? एक्सेस? दुकान का एक्सेस और तू, दोनों नहीं चाहिए मुझे। निकल। और… और तूने मुझे बनाया? रोड से बिठाकर महल में बिठाया। वरना आज भी रैपिडो चला रहा होता तू समझा! मुंह मत खुलवा इससे ज्यादा।’

    दुकान का एक्सेस और तू, दोनों नहीं चाहिए मुझे। निकल। और… और तूने मुझे बनाया? रोड से बिठाकर महल में बिठाया। वरना आज भी रैपिडो चला रहा होता तू समझा! मुंह मत खुलवा इससे ज्यादा।
    चंद्रिका दीक्षित

    चंद्रिका और युगम गेरा का आ रहा कोई प्रोजेक्ट?

    बता दें कि चंद्रिका के पति का नाम युगम गेरा है और इनका एक बेटा भी है। जिसका इस दौरान कोई अता-पता नहीं है। लोग ये कयास लगा रहे हैं कि इनका कोई प्रोजेक्ट आ रहा है या फिर The 50 में जाने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि दोनों की तरफ से एक-दूसरे पर सिर्फ आरोप लगाए जा रहे हैं। सच्चाई क्या है, इसको जानने के लिए सभी इंतजार कर रहे हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।