• Entertainment
  • ‘वड़ा पाव गर्ल’ ने मिस्ट्री मैन का बताया असली नाम, चंद्रिका दीक्षित से पति युगम गेरा ने मांगी माफी

    वड़ा पाव गर्ल उर्फ चंद्रिका दीक्षित एक महीने से अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में छाई थीँ। वह मिस्ट्री मैन संग अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बनी हुई थीं। अब उन्होंने उस शख्स का नाम बता दिया है। लंबे इंतजार के बाद उन्होंने उसकी पहचान का खुलासा किया और अपने रिश्ते के बारे


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 28, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    वड़ा पाव गर्ल उर्फ चंद्रिका दीक्षित एक महीने से अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में छाई थीँ। वह मिस्ट्री मैन संग अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बनी हुई थीं। अब उन्होंने उस शख्स का नाम बता दिया है। लंबे इंतजार के बाद उन्होंने उसकी पहचान का खुलासा किया और अपने रिश्ते के बारे में भी बताया। साथ ही इनके पति युगम गेरा का भी एक इंटरव्यू सामने आया, जिसमें वह माफी मांगते नजर आए।

    चंद्रिका दीक्षित ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मुस्लिम महिला की तरह सिर को दुपट्टे से कवर किए हुए हैं। और मिस्ट्री मैन ने माथे पर तिलक लगाकर रखा है। वड़ा पाव गर्ल जहां ‘अस्सलाम वालेकुम’ कहती हैं। वहीं, वह आदमी हाथ जोड़कर ‘जय श्री महाकाल’ कहता नजर आ रहा है। मिस्ट्री मैन आगे कहता है, ‘जिसको आप अब तक चंद्रिका बानो कहते आए हो, वो कोई और नहीं, बल्कि चंद्रिका दीक्षित ही है।’

    अगर हमारी मोहब्बत में हिंदू-मुस्लिम की एकता अगर आप देखते हैं ना, तो उसके लिए आपको कुछ समय के लिए ये जो राजनीति है इसे साइड करना होगा।
    चंद्रिका दीक्षित

    चंद्रिका के मिस्ट्री मैन का नाम

    वहीं, वड़ा पाव गर्ल कहती हैं, ‘और जिसको आप मिस्ट्री मैन कह रहे हैं, वो कोई और नहीं, बल्कि ये है सैफी।’ फिर वह दोनों कहते हैं, ‘अगर हमारी मोहब्बत में हिंदू-मुस्लिम की एकता अगर आप देखते हैं ना, तो उसके लिए आपको कुछ समय के लिए ये जो राजनीति है इसे साइड करना होगा। करके देखो, तो तुम्हें पता चलेगा कि इससे बढ़िया धर्म नहीं, और जिस धर्म में हम हैं, एक-दूसरे की इज्जत करना जानते हैं।’

    चंद्रिका दीक्षित से युगम ने माफी मांगी

    चंद्रिका ने कहा, ‘और सबसे बड़ा धर्म तो इंसानियत है। हम तो इंसानियत को फॉलो कर रहे हैं। आप लोगों ने इस रिश्ते को ही गलत नाम दे दिया।’ इधर, युगम गेरा ने ‘द मानस शो’ के पॉडकास्ट पर चंद्रिका से माफी मांगी। बताया कि ‘वड़ा पाव शुरू करने का आइडिया दोनों का था। हमारी पहली वीडियो गई थी 30 मिलियन प्लस।’ आगे किसी बात पर बोले कि वह मानते हैं कि वो उनकी सबसे बड़ी गलती थी। ‘आई होप, अगर चंद्रिका ये देख रही है तो मुझे माफ कर दे।’

    शादीशुदा हूं लेकिन थोड़ा बहक गया था मैं। और जब तक एहसास हुआ तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
    युगम गेरा

    युगम गेरा ने कहा- शादीशुदा हूं लेकिन बहक गया था

    युगम गेरा ने बताया कि जब उनको दुकान से थोड़ा समय मिलता है तो एक-दो घंटे वह रैपिडो भी चला लेते हैं। पति ने बताया कि वह चंद्रिका से अलग रह रहे हैं। घर जाने की उनकी हिम्मत नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि ये सब जो हो रहा है वो पब्लिसिटी स्टंट नहीं है। बल्कि असल में हो रहा है और उसके जिम्मेदार वह खुद हैं, ‘शादीशुदा हूं लेकिन थोड़ा बहक गया था मैं। और जब तक एहसास हुआ तब तक बहुत देर हो चुकी थी।’ मिस्ट्री मैन के बारे में कहा कि वह मिस्त्री था। जहां पहले वह काम करता था वह बेलदारी का काम करता था। उनकी मुलाकात तब हुई, जब वह रैपिडो चलाते थे तो वह बतौर कस्टमर वह उनसे मिला था।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।