सनी लियोनी ने फराह खान को बताया, ‘निशा को पता है कि वह अडॉप्टेड है। वह बहुत प्यारी है।’ इस पर फिल्ममेकर ने चुटकी लेते हुए मजाक में कहा, ‘वह बहुत किस्मतवाली लड़की है।’ एक्ट्रेस ने आगे बताया, ‘वह बहुत होशियार और टैलेंटेड है। उसने जो अपने हाथ से बनाया है, मैं उसे आपको दिखाऊंगी। उसका पेटेंट हो चुका है। उसने ही इसे शुरू से आखिर तक बनाया है।’ इस पर भी फराह बोलीं, ‘अब तो मैं घर जाकर अपने बच्चों की पिटाई करूंगी।’
सनी लियोनी की बेटी का आविष्कार
सनी लियोनी ने फराह को बेटी का बनाया हुआ सामान दिखाया और कहा, ‘ये एक प्रोटोटाइप है। इसे बू बॉक्स कहते हैं। अधिकतर बच्चों की तरह इसे भी धूल से एलर्जी है। तो चारों तरफ टीशू पेपर बिखरा हुआ पाती थी और निशा से मैं कहती थी कि आलसी न बने, इसे डस्टबिन में डाले। उसे ये दिक्कत हमेशा से थी। फिर एक दिन जब मैं घर आई तो देखा कि उसने टेप की मदद से टीशू बॉक्स पर एक डिस्पोजेबल कप चिपका दिया था। जब मैंने देखा तो मुझे ये इंट्रस्टिंग लगा।’
सनी लियोनी की बेटी 999 रुपये का प्रोडेक्ट बेच रही
फराह खान भी निशा के इस आइडिया से इम्प्रेस हुईं। उन्होंने कहा, ‘वाह, ये तो वाकई चतुराई वाला और आसान तरीका है।’ उन्होंने आगे अपने बच्चों से भी उम्मीद जताई कि उन्हें भी अब कुछ नया इन्वेन्शन करना चाहिए। इस पर सनी ने हंसते हुए बताया कि अब उनके दोनों बेटों को इस बात की जलन होती है कि निशा के पास ढेर सारा पैसा होगा और उन्हें हमेशा उससे रुपये मांगने पड़ेंगे। बताया कि वह ‘बू बॉक्स’ को 999 रुपये में बेच रही है।
सनी लियोनी के बच्चे
बता दें कि सनी लियोनी ने 2011 में डेनियल वेबर से शादी की। कपल के तीन बच्चे हैं, जिसमें बेटी निशा को उन्होंने 2017 में गोद लिया था और जुड़वां बेटे नूह और अशर 2018 में सरोगेसी के जरिए पैदा हुए थे।














