• National
  • समंदर के रास्ते लगाया दुनिया का चक्कर, लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा-दिलना को शौर्य चक्र

    नई दिल्ली: इंडियन नेवी की लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना और लेफ्टिनंट कमांडर रूपा और असिस्टेंट कमांडेंट विपिन विलसन भी शौर्य चक्र पाने वालों की लिस्ट में शामिल है। दिलना और रूपा ने पिछले साल समंदर के रास्ते दुनिया का चक्कर लगाया था। ‘INSV तारिणी’ पर सवार होकर इन दो नेवी अधिकारियों ने न सिर्फ समंदर की


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 26, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: इंडियन नेवी की लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना और लेफ्टिनंट कमांडर रूपा और असिस्टेंट कमांडेंट विपिन विलसन भी शौर्य चक्र पाने वालों की लिस्ट में शामिल है। दिलना और रूपा ने पिछले साल समंदर के रास्ते दुनिया का चक्कर लगाया था। ‘INSV तारिणी’ पर सवार होकर इन दो नेवी अधिकारियों ने न सिर्फ समंदर की ऊंची लहरों को चीरते हुए 25400 समुद्री मील (करीब 50000 किलोमीटर) की दूरी तय की।

    महिला अधिकारियों पूरी की परिक्रमा

    INSV तारिणी, 17 मीटर लंबी और 5 मीटर चौड़ी नाव है जिसमें सवार होकर नेवी की ने नाविका सागर महिला अधिकारियों परिक्रमा-2 पूरी की। इंडियन आर्मी के मेजर अर्शदीप सिंह, नायब सूबेदार डोलेश्वर सुब्बा, एयरफोर्स के ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालाकृष्णन नायर को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों के 70 कर्मियों को वीरता पुरस्कार देने की मंजूरी दी है।

    मेजर अर्शदीप सिंह (1 असम राइफल्स)

    14 मई 2025 को भारत-म्यांमार सीमा पर गश्ती दल का नेतृत्व करते हुए अचानक हमले में उन्होंने जंगल के बीच ऊंचाई पर दुश्मन ठिकाने पर साहसिक हमला किया। भारी गोलीबारी के बावजूद उन्होंने कई सशस्त्र उग्रवादियों को निष्क्रिय किया और अपनी टुकड़ी को सुरक्षित रखा। उन्हें कीर्ति चक देने का ऐलान किया गया है।

    नायब सूबेदार दोलेश्वर सुब्बा (पैरा स्पेशल)

    11 अप्रैल 2025 को किश्तवाड़ के जंगलों में आतंकवाद-रोधी अभियान के दौरान उन्होंने भारी फायर के बीच आगे बढ़ते हुए एक विदेशी आतंकवादी को नजदीक से मार गिराया और दूसरे को भी निष्क्रिय किया। उनका साहस और धैर्य असाधारण रहा। उन्हें कीर्ति चक देने का ऐलान हुआ है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।