सलमान अली आगा को लेकर शोएब अख्तर ने क्या कहा?
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा का प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बतौर खिलाड़ी भी खराब रहा है। इसके अलावा कप्तानी में भी उन्होंने कुछ खास नहीं किया। अब पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी शोएब अख्तर ने एक पाकिस्तानी शो पर कहा कि सलमान अली आगा कप्तान मटेरियल नहीं हैं। पाकिस्तान गलत आदमी से चमत्कार की उम्मीद कर रहा है। शोएब ने बिना किसी हिचकिचाहट के यह बात की।
पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचने का सेनेरियो
पाकिस्तान सुपर 8 के पॉइंट्स टेबल में इस वक्त एक अंक और -0.461 नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर है। इंग्लैंड से हारने के बाद उनका अब सेमीफाइन में पहुंंचना काफी ज्यादा मुश्किल हो गया है। इंग्लैंड ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से हराया था। वहीं अब न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को भी हरा दिया है। इससे पाकिस्तान की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
अब अगर पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में क्वालीफाई करना चाहता है तो उन्हें दुआ करनी होगी कि इंग्लैंड अब न्यूजीलैंड को भी हरा दे। इसके बाद पाकिस्तान के पास न्यूजीलैंड जितने 3 अंक तक पहुंचने का मौका होगा। हालांकि पाकिस्तान को अपने आखिरी मैच में सिर्फ श्रीलंका को हराना ही नहीं होगा बल्कि बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी जिससे उनकी नेट रन रेट बेहतर हो जाए।













