• Crime
  • सांस नली काटी, बेटे की चाहत में मर्डर! दिल्ली में पत्नी और तीन बेटियों की हत्या में बड़ा खुलासा

    नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के उत्तरी क्षेत्र में बुधवार को एक घर से चार लोगों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया। पुलिस जांच में पता चला कि एक महिला और उसकी तीन बेटियों की धारदार हथियार से हमला करके हत्या की गई थी। जैसे ही घटना सामने आई पुलिस ने जांच तेज की, इसमें


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 26, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के उत्तरी क्षेत्र में बुधवार को एक घर से चार लोगों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया। पुलिस जांच में पता चला कि एक महिला और उसकी तीन बेटियों की धारदार हथियार से हमला करके हत्या की गई थी। जैसे ही घटना सामने आई पुलिस ने जांच तेज की, इसमें सबसे पहला शक पति पर गया। ऐसा इसलिए क्योंकि आरोपी शख्स वारदात के बाद से फरार था। तुरंत ही एफएसएल और दूसरी जांच टीमें मौके पहुंचीं। शुरुआती जांच में पता चला कि आपसी विवाद के बाद गुस्से में शख्स ने कथित तौर पर अपनी दो महीने की गर्भवती पत्नी और तीन बेटियों का गला काट कर हत्या कर दी।

    बेटे की चाहत मर्डर!

    पुलिस को संदेह है कि बेटे की चाहत में आरोपी शख्स ने पहले पत्नी और फिर तीनों बेटियों की हत्या की है। घटना बुधवार सुबह समयपुर बादली स्थित सर्वोदय विद्यालय के पास चंदन पार्क के पास घटी। घटनास्थल पर पहुंचे लोग वहां का भयावह दृश्य देखकर स्तब्ध रह गए। मृत महिला की पहचान 27 वर्षीय अनीता के तौर पर हुई है। वहीं जिन बेटियों की हत्या की गई उनकी उम्र तीन, चार और पांच वर्ष है। मौका ए वारदात पर खून से लथपथ बॉडी पड़ी हुई थीं। पुलिस के मुताबिक, चारों पीड़ितों के गले धारदार हथियार से काटे गए थे।

    पुलिस ने बताया कैसे गई जान

    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घाव इतने गहरे थे कि उनकी सांस नली कट गई थीं। उन्होंने घटनास्थल को बेहद क्रूर बताया। जांचकर्ता सभी संभावित पहलुओं की पड़ताल कर रहे हैं। इसमें विवाहेतर संबंध का संदेह भी शामिल है। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि इन जघन्य हत्याओं के पीछे दंपति की तीन बेटियां वजह हो सकती हैं। संदिग्ध आरोपी मुंचुन केवट घर से लापता है। पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह 8:07 बजे पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी।

    बेहोश करके फिर धारदार हथियार से की हत्या

    वारदात के बाद लाशें सबसे पहले सुबह रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने देखीं। एक रिश्तेदार रूबी ने बताया कि सुबह जब मेरे बहनोई का बेटा अपने चाचा के साथ बाजार गया तो वह रो रहा था। मैं नीचे आई और उससे पूछा कि क्या हुआ तो उसने कहा कि चाची और चचेरी बहनों का गला काट दिया गया है। जब मैंने आसपास पूछताछ की तो पता चला कि हत्या हुई है। पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि केवट ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और बेटियों को बेहोश किया और फिर उन पर हमला किया।

    पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

    पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि अभी तक कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आया है कि वारदात क्यों हुई। हालांकि, ये पता चला है कि वारदात से पहले वाली रात लगभग 9 बजे उनके बीच विवाद हुआ था। उन्होंने आगे कहा कि प्रेम संबंध की संभावना सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पूरा परिवार मूल रूप से बिहार के पटना जिले का रहने वाला था। पिछले दो वर्षों से ये परिवार दिल्ली के इस इलाके में रह रहा था और पति-पत्नी के बीच आमतौर पर झगड़े नहीं होते थे। केवट आज़ादपुर मंडी में सब्जी विक्रेता का काम करता था।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।