‘साइको सैयां’ की कहानी
‘साइको सैयां’ एक लव स्टोरी है, जो साइको बन जाती है। रोमांस से शुरू हुआ यह सफर फिर जुनून, जलन और पार्टनर को कंट्रोल करने की फितरत में बदल जाता है। जैसे-जैसे भावनाएं प्रबल होती जाती हैं, हालात खतरनाक होते जाते हैं। यह एक ऐसी कहानी है, जहां प्यार हदें पार कर जाता है और एक खौफनाक रूप ले लेता है, जिसका अंदाजा लगा पाना भी मुश्किल है।
‘साइको सैयां’ के ट्रेलर में क्या है?
‘साइको सैयां’ का ट्रेलर में दिखाया गया है कि कार्तिक पांडे नाम का एक लड़का है, जो उज्जैन का रहने वाला है और शायरी करना पसंद है। उसकी मुलाकात चारू से होती है, जिसका किरदार तेजस्वी प्रकाश ने निभाया है। कार्तिक की पूरी दुनिया चारू के इर्द-गिर्द ही घूमती है। वह उसे अपनी किस्मत मानता है। वक्त के साथ कार्तिक, चारू के प्यार में इस कदर पागल हो जाता है, वह हर शहर उसे ढूंढता है और जो भी उन दोनों के बीच आता है, वह उससे टकरा जाता है। चारू और कार्तिक की प्रेम कहानी में एक विलेन है और वह है हंत्री चौहान। उसकी एंट्री एक अलग ही लेवल का थ्रिल और खतरनाक ट्विस्ट कहानी में लेकर आता है।
यहां देखिए ‘साइको सैयां’ का ट्रेलर:
‘साइको सैयां’ के ट्रेलर में तेजस्वी प्रकाश की तारीफ
‘साइको सैयां’ के ट्रेलर को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और फैंस के खूब कमेंट्स आ रहे हैं। उन्होंने तेजस्वी प्रकाश की परफॉर्मेंस की तारीफ की है और दमदार एक्ट्रेस बताया है। फैंस का कहना है कि वो इस फिल्म में तेजस्वी को देखने के लिए एक्साइटेड हैं। फैंस का कहना है कि ट्रेलर और तेजू दोनों मस्त हैं। वह बहुत ही कमाल की एक्ट्रेस हैं।
‘साइको सैयां’ की कास्ट
‘साइको सैयां’ में रवि किशन और तेजस्वी प्रकाश के अलावा अश्विनी कालेसकर, सुरभि चंदना, अनुद सिंह ढाका, सृष्टि श्रीवास्तव और वरुण भगत हैं। इसे अजय भुयान ने डायरेक्ट किया है, जबकि सौरभ तिवारी, सुमित चौधरी, केवल सेठी और हितेश भाटिया प्रोड्यूसर हैं।














