इस वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत के बचपन से लेकर आखिर समय तक के लुक की अलग-अलग झलकियां हैं। इस वीडियो को सुशांत के अलग-अलग फोटोज़ से तैयार किय़ा गया है, जिसमें उनका बचपन भी है और उनके फिल्मी किरदार की भी झलक है। ये वीडियो उनके फैन्स को काफी इमोशनल कर रहा है।
बचपन की फोटो देख बोलीं श्वेता
हालांकि, इस वीडियो पर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने सुशांत के बचपन की झलक पर सवाल उठाया है। इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए उन्होंने कहा है कि पहला फोटो उनके भाई का नहीं है। काफी लोगों ने उनके लिए मिस यू लीजेंड लिखा है। वहीं कुछ ने उन्हें अपना पहला और आखिरी फेवरेट एक्टर बताया है।
एक तांत्रिक ने उनके परिवार को चेतावनी दी थी
हाल ही में शुभंकर मिश्रा के साथ पॉडकास्ट में श्वेता ने कुछ हैरान करने वाली बातें भी कही थीं। उन्होंने दावा किया था कि सुशांत के निधन से महीनों पहले एक तांत्रिक ने उनके परिवार को चेतावनी दी थी कि वह मार्च 2020 के बाद जिंदा नहीं रहेंगे।
‘भाई किसी तरह बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे थे’
श्वेता ने अपने भाई की मौत को लेकर बातें करते हुए कहा था कि एक साइकॉलजिस्ट ने कहा था कि सुशांत को इमोशनली तोड़ने के लिए उनकी जिंदगी में किसी को प्लांट किया गया था। कीर्ति ने कहा था, ‘भाई किसी तरह बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे थे। मुझे नहीं पता कि बॉलीवुड इंडस्ट्री कैसी है, क्या है लेकिन उन्हें लगा कि साइकॉलजिस्ट ने मुझे यही बताया था। किसी को उनकी जिंदगी में इसलिए डाला गया था ताकि उन्हें तोड़ा जा सके।’
एक फोन भी आया था जिसमें कहा था- वह मार्च के बाद जिंदा नहीं बचेगा
उन्होंने कहा, ‘एक फोन भी आया था जिसमें मेरी दीदी को बताया गया था कि वह मार्च के बाद जिंदा नहीं बचेगा क्योंकि उस पर काला जादू चल रहा है। हम एक बहुत ही पढ़े-लिखे परिवार से हैं। उन बातों पर यकीन नहीं किया हमने।’ श्वेता ने इस बातचीत में बताया कि उस समय उनके परिवार ने इन दावों को अंधविश्वास बताकर खारिज कर दिया था।














