• Entertainment
  • ‘सेक्रेड गेम्स’ फेम राजश्री देशपांडे को ब्रेस्ट कैंसर, सर्जरी के बाद अस्पताल से शेयर की फोटो, बताया हाल

    ‘सेक्रेड गेम्स’ वेब सीरीज में नजर आईं एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे को हाल ही ब्रेस्ट कैंसर हुआ, जिसकी सर्जरी हो चुकी है और इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है। राजश्री देशपांडे ने बताया कि उन्हें ग्रेड 1 का ब्रेस्ट कैंसर हुआ था। वह भगवान का शुक्र मानती हैं कि जल्द ही कैंसर के बारे


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 4, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    ‘सेक्रेड गेम्स’ वेब सीरीज में नजर आईं एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे को हाल ही ब्रेस्ट कैंसर हुआ, जिसकी सर्जरी हो चुकी है और इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है। राजश्री देशपांडे ने बताया कि उन्हें ग्रेड 1 का ब्रेस्ट कैंसर हुआ था। वह भगवान का शुक्र मानती हैं कि जल्द ही कैंसर के बारे में पता चल गया और समय रहते सर्जरी हो गई।

    राजश्री देशपांडे ने ब्रेस्ट कैंसर की सर्जरी के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा। इसमें एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें infiltrating ductal carcinoma (NOS) हुआ था, जोकि ग्रेड 1 का ब्रेस्ट कैंसर है। हालांकि, अच्छी बात ये है कि राजश्री देशपांडे की सर्जरी हो चुकी है और वह रिकवर हो रही हैं।

    राजश्री देशपांडे को ग्रेड 1 का ब्रेस्ट कैंसर, लिखा लंबा-चौड़ा पोस्ट

    राजश्री देशपांडे ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘जब आप यह पढ़ रहे हैं, तो इसका मतलब है कि आखिरकार मैंने अपने पैरेंट्स को यह बताने की हिम्मत जुटा ली है कि मुझे इनफिल्ट्रेटिंग डक्टल कार्सिनोमा (NOS), ग्रेड 1 ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है। अब आप सभी के यह जानने का समय आ गया है। शुक्र है कि रेगुलर चेकअप में ही इसका पता चल गया, जिससे हमें इस बीमारी से लड़ने का मौका मिला। ढेरों टेस्ट और सर्जरी किसी रोलरकोस्टर राइड की तरह थे।’

    मुझे इनफिल्ट्रेटिंग डक्टल कार्सिनोमा (NOS), ग्रेड 1 ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है। अब आप सभी के यह जानने का समय आ गया है। शुक्र है कि रेगुलर चेकअप में ही इसका पता चल गया, जिससे हमें इस बीमारी से लड़ने का मौका मिला। ढेरों टेस्ट और सर्जरी किसी रोलरकोस्टर राइड की तरह थे।
    राजश्री देशपांडे का इंस्टाग्राम पोस्ट

    ‘आई और पापा के चेहरे देख सारा डर पिघल गया’

    राजश्री ने आगे लिखा है, ‘यकीन मानिए, आप सभी के प्यार और स्नेह ने ही मुझे इस मुश्किल दौर से बाहर निकाला। और सर्जरी के बाद अपनी आई और पापा के चेहरे देखकर मेरा डर पिघल गया और अटूट ताकत में बदल गया। आप सभी के सहयोग से, मुझे लगता है कि मैं दुनिया का सामना करने के लिए तैयार हूं। अब मैं पूरी तरह से ठीक हो रही हूं और जल्द ही अस्पताल से घर जाऊंगी। डॉ. मंदार नाडकर्णी को बहुत-बहुत धन्यवाद। उनकी विशेषज्ञता और देखभाल ने इस सफर को बहुत आसान बना दिया। आपका प्यार ही मेरी सबसे बड़ी दवा है।’

    आप सभी के प्यार और स्नेह ने ही मुझे इस मुश्किल दौर से बाहर निकाला। और सर्जरी के बाद अपनी आई और पापा के चेहरे देखकर मेरा डर पिघल गया और अटूट ताकत में बदल गया। आप सभी के सहयोग से, मुझे लगता है कि मैं दुनिया का सामना करने के लिए तैयार हूं। अब मैं पूरी तरह से ठीक हो रही हूं और जल्द ही अस्पताल से घर जाऊंगी।
    राजश्री देशपांडे का इंस्टाग्राम पोस्ट

    सेलेब्स ने राजश्री देशपांडे को दी हिम्मत, हौसले की तारीफ

    राजश्री देशपांडे के इस पोस्ट पर फैंस के अलावा काफी सारे सेलिब्रिटीज के कमेंट्स आए और उन्होंने एक्ट्रेस को हिम्मत दी। एक्ट्रेस अमृता खानविलकर, मंजरी फडनिस और लॉरेन गॉटलेब से लेकर फिल्ममेकर किरण राव ने राजश्री देशपांडे के पोस्ट पर कमेंट किया।

    राजश्री देशपांडे का करियर, पॉपुलैरिटी और सीरीज

    राजश्री की बात करें, तो वह पिछली बार साल 2025 में मणिरत्नम की फिल्म ‘ठग लाइफ’ में नजर आई थीं। इसके अलावा वह ‘मॉम’, ‘द स्काई इज पिंक’ और ‘जोरम’ में नजर आईं। राजश्री देशपांडे को पहचान साल 2015 में आई फिल्म ‘एंग्री इंडियन गॉडेसेस’ से मिली। साल 2023 में उन्होंने सीरीज ‘ट्रायल बाय फायर’ के लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस इन ड्रामा सीरीज’ का फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड जीता था।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।