• International
  • हम स्तब्ध हैं, शेख हसीना के दिल्ली में भाषण पर बौखलाई बांग्लादेश की यूनुस सरकार, भारत को गीदड़भभकी

    ढाका: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने शेख हसीना के नई दिल्ली में सार्वजनिक भाषण देने पर हैरत जताई है। मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली सरकार ने कहा है कि हम इससे स्तब्ध हैं कि अदालत से सजा पाईं और भगोड़ी करार एक नेता को भारत मंच दे रहा है। अवामी लीग की नेता शेख हसीना


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 25, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    ढाका: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने शेख हसीना के नई दिल्ली में सार्वजनिक भाषण देने पर हैरत जताई है। मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली सरकार ने कहा है कि हम इससे स्तब्ध हैं कि अदालत से सजा पाईं और भगोड़ी करार एक नेता को भारत मंच दे रहा है। अवामी लीग की नेता शेख हसीना अगस्त 2024 में छात्रों के विद्रोह के बाद भारत भाग आई थीं। इसके बाद से वह भारत में सुरक्षित स्थान पर रह रही हैं। शुक्रवार को 78 साल की हसानी ने अपना पहला सार्वजनिक भाषण दिल्ली के एक प्रेस क्लब में ऑडियो संबोधन के जरिए दिया। इसमें हसीना ने यूनुस को जमकर निशाने पर लिया।

    शेख हसीना के दिल्ली में भाषण पर बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने रविवार को बयान जारी किया है। मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, ” बांग्लादेश की सरकार और लोग हैरान हैं कि भगोड़ी शेख हसीना को 23 जनवरी को नई दिल्ली में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में बोलने की इजाजत दी गई। हसीना को ढाका की अदालत ने मानवता के खिलाफ अपराधों के लिए दोषी ठहराते हुए मौत की सजा दी है।’

    यह हमारा अपमान है: ढाका

    बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘हसीना को भाषण देने की इजाजत देना एक खतरनाक मिसाल कायम करता है। यह द्विपक्षीय संबंधों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकता है। भारतीय राजधानी में इस कार्यक्रम का होना और हसीना को खुलेआम नफरत भरा भाषण देने देना साफतौर पर बांग्लादेश के लोगों और सरकार का अपमान है।’

    मंत्रालय ने आगे कहा, ‘बांग्लादेश सरकार निराश है कि भारत ने द्विपक्षीय प्रत्यर्पण समझौते के तहत शेख हसीना को ढाका को सौंपने की अपनी जिम्मेदारी पूरी नहीं की है। भारत शेख हसीना को बांग्लादेश को सौंपने के बजाय भड़काऊ बयान देने की इजाजत दे रहा है। यह बांग्लादेश के लोकतांत्रिक बदलाव, शांति और सुरक्षा को खतरे में डालता है।’

    शेख हसीना ने क्या कहा है

    बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित दक्षिण एशिया के विदेशी संवाददाताओं के क्लब फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट क्लब को ऑडियो मैसेज के जरिए संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मोहम्मद यूनुस को फासीवादी करार देते हुए उन पर बांग्लादेश को आतंक, अराजकता और जंगलराज में धकेलने का आरोप लगाया।

    अगस्त, 2024 में ढाका छोड़ने के बाद शेख हसीना ने पहली बार किसी सार्वजनिक संबोधन में कहा कि यह समय बांग्लादेश के इतिहास का सबसे काला दौर है। हसीना ने कहा कि बांग्लादेश एक शांतिपूर्ण और समृद्ध देश था लेकिन आज हिंसा उसकी पहचान बन गई है। अगस्त 2024 की साजिश के बाद देश आतंक के साए में डूबा हुआ है।

    चुनाव पर भी उठाया सवाल

    शेख हसीना ने 12 फरवरी को बांग्लादेश में होने वाले आम चुनावों को लेकर राजनीतिक संकट की चेतावनी दी। हसीना ने कहा कि अगर उनकी पार्टी अवामी लीग को चुनाव लड़ने से रोका जाता है तो चुनावों की वैधता पर सवाल उठेंगे। ऐसे चुनाव का कोई मतलब नहीं होगा, जिसमें अवामी लीग जैसी देश की अहम पार्टी ही शामिल नहीं होगी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।