• National
  • हाथ जोड़कर पैदल पहुंचे वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर, हैरान कर रहा इस मुस्लिम देश के पूर्व राष्ट्रपति का वीडियो

    नई दिल्ली: इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति जोको विडोडो ने गुरुवार को तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में दर्शन किए। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और उन्हें दर्शन के लिए ले गए। दर्शन के बाद उन्हें रेशमी वस्त्र, प्रसाद और भगवान वेंकटेश्वर की एक तस्वीर भेंट की गई। यह घटनाक्रम


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 31, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति जोको विडोडो ने गुरुवार को तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में दर्शन किए। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और उन्हें दर्शन के लिए ले गए। दर्शन के बाद उन्हें रेशमी वस्त्र, प्रसाद और भगवान वेंकटेश्वर की एक तस्वीर भेंट की गई।

    यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब इंडोनेशिया, दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम राष्ट्र होने के बावजूद, अपनी समृद्ध हिंदू और बौद्ध विरासत को समेटे हुए है, जहां कभी हिंदू और बौद्ध राजाओं का शासन था और आज भी कई प्रसिद्ध हिंदू मंदिर मौजूद हैं।

    एक अधिकारी ने बताया कि इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति ने भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए। टीटीडी के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। दर्शन के बाद, टीटीडी के अधिकारियों ने विडोडो को सम्मानित किया। उन्हें रेशमी वस्त्र और प्रसाद भेंट किया गया। साथ ही, रंगनायकुला मंडपम में भगवान वेंकटेश्वर की एक तस्वीर भी उन्हें दी गई।

    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

    मेजर सुरेंद्र पुनिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘पूर्व इंडोनेशियाई राष्ट्रपति श्री जोको विडोडो, जो मुस्लिम हैं, ने तिरुपति बालाजी मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। यह घटना सनातन धर्म की वैश्विक गरिमा का प्रमाण है। उम्मीद है कि कोई मौलवी श्री जोको विडोडो के खिलाफ फतवा जारी नहीं करेगा।’

    दिलचस्प देश है इंडोनेशिया

    यह जानना दिलचस्प है कि इंडोनेशिया, जो आज दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम बहुल देश है, कभी हिंदू और बौद्ध राजाओं का गढ़ था। इस देश को ‘मुनियों का देश’ भी कहा जाता है। यहां की आबादी लगभग 27 करोड़ है, जिनमें से 90 करोड़ मुस्लिम हैं। इसके बावजूद, यहां की संस्कृति में हिंदू धर्म की गहरी छाप आज भी दिखाई देती है। यहां रामायण की भी काफी मान्यता है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।