• National
  • ‘हिजाब पहनने वाली महिला बने भारत की पीएम’, अपने बयान पर मचे सियासी घमासान पर अब क्या बोले ओवैसी?

    नई दिल्ली: AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के उस बयान पर सियासी घमासान जारी है। जिसमें उन्होंने कहा है कि एक दिन हिजाब पहनने वाली महिला भारत की प्रधानमंत्री बनेगी। इस बयान पर बीजेपी नेताओं की प्रतिक्रियाओं के बाद अब ओवैसी ने एक बार फिर अपना रुख स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि ये मेरा सपना


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 14, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के उस बयान पर सियासी घमासान जारी है। जिसमें उन्होंने कहा है कि एक दिन हिजाब पहनने वाली महिला भारत की प्रधानमंत्री बनेगी। इस बयान पर बीजेपी नेताओं की प्रतिक्रियाओं के बाद अब ओवैसी ने एक बार फिर अपना रुख स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि ये मेरा सपना है कि हिजाब पहनने वाली महिला भारत की पीएम बने।

    न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए गए इंटरव्यू में AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, इस बयान में गलत क्या है? मैं देश में सबको साथ लेकर चलने और अलग-अलग सोच को बढ़ावा दे रहा हूं। उन्होंने कहा, ये मेरा सपना है कि हिजाब पहनने वाली महिला भारत की प्रधानमंत्री बने।

    संसद में सिर्फ 4 प्रतिशत मुसलमान: ओवैसी

    उन्होंने कहा, भारत की संसद में 6 फीसदी से ज्यादा कभी भी मुस्लिम सांसद जीतकर ही नहीं आए हैं। वहीं आज सिर्फ 4 प्रतिशत ही संसद में हैं। ओवैसी ने कहा, जितनी OBC समाज की जनसंख्या है, उनके बराबर अपर क्लास के सांसद जीतकर संसद में आ गए। तो ध्रुवीकरण कहां पर हो रहा है और किसके खिलाफ हो रहा है।

    मुसलमानों का किया जा रहा एनकाउंटर: असदुद्दीन ओवैसी

    यूपी में बुलडोजर एक्शन की ओर इशारा करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, घरों को बुलडोजर से तोड़ा जा रहा है। मुसलमानों के खिलाफ वीडियो बनाकर गोली मारो कहा जा रहा है, एनकाउंटर किया जा रहा है, बारासोर में मुसलमानों के खिलाफ मॉब लिंचिग की जा रही है। हिजाब वाले बयान पर उन्होंने कहा, इस माहौल में मैं उन मुसलमानों को कहा रहा हूं, कि आपको संविधान मौका देता है।

    ओवैसी के किस बयान पर विवाद ?

    ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने 15 जनवरी को होने वाले नगर निकाय चुनावों से पहले महाराष्ट्र के सोलापुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था, ‘पाकिस्तान के संविधान के अनुसार, वहां केवल एक धर्म का व्यक्ति ही प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति बन सकता है, लेकिन डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर द्वारा लिखित भारतीय संविधान में यह स्पष्ट रूप से कहा गया है कि कोई भी नागरिक महापौर, राज्य का मुख्यमंत्री, या यहां तक कि देश का प्रधानमंत्री भी बन सकता है।’

    उन्होंने कहा, ‘इंशाअल्लाह, वह दिन आएगा जब न तो मैं और न ही वर्तमान पीढ़ी जीवित रहेगी लेकिन हिजाब पहनने वाली एक बेटी भारत की प्रधानमंत्री जरूर बनेगी।’

    ओवैसी ने सत्ताधारी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘मुझे पूरा विश्वास है कि वह दिन जरूर आएगा… मुसलमानों के खिलाफ जो नफरत फैलायी जा रही है, वह ज्यादा दिन नहीं टिकेगी।’

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।