• Entertainment
  • ‘हिटलर के ख‍िलाफ फिल्‍म उसकी मौत के बाद आई’, Toxic के सपोर्ट में उतरे अनुराग कश्‍यप ने ये क्‍यों कहा?

    बॉलीवुड के दिग्‍गज और बेबाक फिल्‍ममेकर अनुराग कश्यप ने यश की नई फिल्‍म ‘टॉक्‍स‍िक’ के टीजर की आलोचना करने वालों को जमकर कोसा है। ‘गैंग्‍स ऑफ वासेपुर’ और ‘ब्‍लैक फ्राइडे’ जैसी फिल्‍मों के डायरेक्‍टर ने Toxic के टीजर में दिखाए ‘कार वाले सीन’ पर फिल्‍म की निर्देशक गीतू मोहनदास का बचाव किया है। उन्‍होंने कहा


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 2, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    बॉलीवुड के दिग्‍गज और बेबाक फिल्‍ममेकर अनुराग कश्यप ने यश की नई फिल्‍म ‘टॉक्‍स‍िक’ के टीजर की आलोचना करने वालों को जमकर कोसा है। ‘गैंग्‍स ऑफ वासेपुर’ और ‘ब्‍लैक फ्राइडे’ जैसी फिल्‍मों के डायरेक्‍टर ने Toxic के टीजर में दिखाए ‘कार वाले सीन’ पर फिल्‍म की निर्देशक गीतू मोहनदास का बचाव किया है। उन्‍होंने कहा कि जो लोग इसे सीन्‍स को लेकर शोर मचा रहे हैं, वह उनका ‘सांस्‍कृतिक पांखड’ है। 17वें बेंगलुरु इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के मंच पर अनुराग ने ‘धुंरधर’ की भी तारीफ की। आदित्‍य धर की फिल्‍ममेकिंग को उन्‍होंने ‘हिम्‍मत वाला काम’ बताया। साथ ही मौजूदा दौर में राजनीतिक फ‍िल्‍म बनाने की चुनौत‍ियों पर भी बात की।

    KGF फेम यश की अपकिमंग फिल्म ‘टॉक्‍स‍िक’ का टीजर बीते महीने 8 जनवरी को रिलीज किया गया था। खबर लिखे जाने तक जहां इसे यूट्यूब पर 96 म‍िल‍ियन से अध‍िक बार देखा जा चुका है, वहीं सोशल मीडिया पर इसको लेकर खूब ‘नफरत’ और ‘ट्रोलिंग’ भी देखने को मिली।

    ‘लोगों का गुस्सा हमारा सांस्कृतिक पाखंड है’

    अनुराग कश्‍यप ने कहा, ‘टीजर के खिलाफ जिस तरह लोग गुस्सा दिखा रहे हैं, वह हमारे सांस्कृतिक पाखंड को दिखाता है। जब कोई एक्‍टर स्क्रीन पर शर्टलेस दिखता है या बहुत ज्यादा मर्दानगी दिखाता है, तो कोई सवाल नहीं उठाता। लेकिन जब कोई महिला अपनी सेक्शुअलिटी का जश्न मनाती है, तो इसे स्वीकार करना मुश्किल हो जाता है।’

    एक्‍ट्रेस को प्राइवेट करना पड़ा अकाउंट, महिला आयोग ने भी निंदा की

    जानकारी के लिए बता दें कि ‘टॉक्सिक’ के 2 मिनट 21 सेकेंड के टीजर की शुरुआत यश के किरदार के कब्रिस्तान में तबाही मचाने से होती है। लेकिन उससे पहले, इसमें यश को एक महिला कलाकार के साथ कार में इंटीमेट सीन करते दिखाया गया है। यह सीन दर्शकों के एक बड़े वर्ग को पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर इसकी घोर आलोचना हुई। इस कारण कार में यश के साथ दिखी एक्‍ट्रेस बीट्रिज टॉफेनबैक को अपना सोशल मीडिया अकाउंट पहले डिलीट और फिर प्राइवेट भी करना पड़ा। यहां तक कि कर्नाटक राज्य महिला आयोग ने भी टीजर के कंटेंट की निंदा की

    आज के समय में गैंग्स ऑफ वासेपुर या ब्लैक फ्राइडे जैसी फिल्में बनाना नामुमकिन है। कुछ विषय राजनीतिक रूप से संवेदनशील हो गए हैं और विवादों को जन्म देते हैं।
    अनुराग कश्‍यप, फिल्‍ममेकर

    आज के समय में ब्‍लैक फ्राइडे और गैंग्‍स ऑफ वासेपुर बनाना नामुमकिन’

    अनुराग कश्‍यप फिल्म फेस्टिवल के मंच पर ‘फियरलेस फिल्म मेकिंग’ नाम के एक सेशन में बात कर रहे थे। इस दौरान उन्‍होंने अपनी फिल्मों पर भी बात की और कहा, ‘आज के समय में ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ या ‘ब्लैक फ्राइडे’ जैसी फिल्में बनाना नामुमकिन है। कुछ विषय राजनीतिक रूप से संवेदनशील हो गए हैं और विवादों को जन्म देते हैं। ईरान या रूस जैसे देशों के निर्देशक हमसे कहीं ज्यादा पाबंदियों का सामना करते हैं, लेकिन फिर भी वो फिल्में बना रहे हैं। भारतीय निर्देशकों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।’

    हिटलर के खिलाफ फिल्में हिटलर की मौत के बाद ही आईं। मुझे लगता है कि इसी तरह हर चीज का अपना समय होता है।
    अनुराग कश्‍यप, फ‍िल्‍ममेकर

    ‘हिटलर की मौत के बाद ही उसके ख‍िलाफ फिल्‍में बनीं’

    जब अनुराग कश्‍यप से आज के समय में मेनस्ट्रीम सिनेमा में राजनीतिक फिल्मों के बारे में पूछा गया, तो उन्‍होंने कहा, ‘जर्मनी में हिटलर के खिलाफ फिल्में हिटलर की मौत के बाद ही आईं। मुझे लगता है कि इसी तरह हर चीज का अपना समय होता है।’

    अनुराग कश्‍यप की ‘ब्लैक फ्राइडे’ और ‘गैंग्‍स ऑफ वासेपुर’

    अनुराग कश्‍यप की ‘ब्लैक फ्राइडे’ साल 1993 के मुंबई धमाकों की मुंबई पुलिस की जांच पर आधारित थी। इसमें के के मेनन, आदित्य श्रीवास्तव और पवन मल्होत्रा मुख्य भूमिकाओं में थे। जबकि साल 2012 में दो पार्ट में रिलीज ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ की कहानी झारखंड में कोयला खदान माफिया और वहां के लोकल गैंग्‍स की कहानी पर बनी है। इसमें मनोज बाजपेयी, ऋचा चड्ढा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, तिग्मांशु धूलिया, हुमा कुरैशी, पंकज त्रिपाठी, पीयूष मिश्रा और जीशान अय्यूब जैसे दमदार कलाकारों की टोली थी।

    ईद के मौके पर 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी ‘टॉक्‍स‍िक’

    जहां तक, रॉकिंग स्टार यश की फिल्‍म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की बात है, तो यह ‘KGF 2’ के बाद उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्‍म है। इसकी कहानी यश ने डायरेक्‍टर गीतू मोहनदास के साथ मिलकर लिखी है। फिल्‍म एक गैंगस्‍टर एक्‍शन-थ्र‍िलर है, जिसमें यश के किरदार का नाम राया है। फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया भी हैं। यह फिल्‍म 19 मार्च 2026 को पैन इंडिया रिलीज हो रही है। बॉक्‍स ऑफिस पर इसकी टक्‍कर रणवीर सिंह की मेगा-ब्‍लॉकबस्‍टर ‘धुरंधर पार्ट 2’ से है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।