• Entertainment
  • ‘हेलो बच्‍चों’ ट्रेलर: फ‍िजिक्‍सवाला अलख पांडे की कहानी लेकर आए विनीत कुमार सिंह, जानिए OTT रिलीज डेट

    ‘जब एक आदमी गरीबी के कुएं से निकलता है, तो अपने साथ 5 और लोगों को लेकर निकलता है। लेकिन उससे पहले उन पांचों को उसे ऊपर ढकेलना पड़ता है।’ पॉपुलर सोशल मीडिया इन्‍फ्लुएंसर-टीचर फ‍िजिक्सवाला पर बनी सीरीज ‘हेलो बच्‍चों’ के ट्रेलर की शुरुआत इसी डायलॉग से होी है, जो सीधे दिल पर असर करती


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 28, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    ‘जब एक आदमी गरीबी के कुएं से निकलता है, तो अपने साथ 5 और लोगों को लेकर निकलता है। लेकिन उससे पहले उन पांचों को उसे ऊपर ढकेलना पड़ता है।’ पॉपुलर सोशल मीडिया इन्‍फ्लुएंसर-टीचर फ‍िजिक्सवाला पर बनी सीरीज ‘हेलो बच्‍चों’ के ट्रेलर की शुरुआत इसी डायलॉग से होी है, जो सीधे दिल पर असर करती है। TVF और नेटफ्ल‍िक्‍स की इस वेब सीरीज में विनीत कुमार सिंह लीड रोल में हैं। वह फिजिक्सवाला के सफर को बड़े ही मार्मिक और प्रेरक अंदाज में लेकर आए हैं। करीब सवा 2 मिनट के इस ट्रेलर में कहानी सिर्फ इंजीनियर-डॉक्‍टर बनने का सपना संजो रहे बच्‍चों और क्‍लासरूम की नहीं है। यह कहानी है उस आंदोलन की जिसने कोविड महामारी के दौर में देश की श‍िक्षा की दिशा और दशा बदल दी। यह कहानी है उस सामाजिक और पारिवारिक दबाव की, जिसमें एक बच्‍चा, उम्‍मीदों के बोझ तले बचपन खो देता है।

    फ‍िजिक्सवाला के नाम से मशहूर अलख पांडे अपने वीडियोज में ‘हेलो बच्चों’ कहकर छात्रों का अभिवादन करते हैं। इसी तर्ज पर सीरीज का नाम रखा गया है। वो शख्‍स‍ियत जिसने सिर्फ श‍िक्षा-दीक्षा के लिए क्लास ही शुरू नहीं की, बल्कि एक आंदोलन को जन्‍म दिया। वो आवाज, जो क्लासरूम से कहीं आगे बढ़कर पूरे भारत में स्टूडेंट्स के घरों और दिलों तक पहुची।

    ‘हेलो बच्चों’ का ट्रेलर

    ‘हेलो बच्चों’ की कहानी और प्‍लॉट

    ‘हेलो बच्चों’ का ट्रेलर हमें समय में पीछे ले जाता है। यह असल जिंदगी के कोच फिजिक्सवाला के सफर को दिखाता है। ट्रेलर में हम देखते हैं कि एक कोच, जिसने गरीब से गरीब बच्‍चों और लोगों में उम्मीद की किरण जगाई, उसकी शुरुआत कैसे हुई थी। वो जो COVID-19 के समय और उसके बाद सबसे पसंदीदा टीचर बना, उसके मशहूर होने से पहले बुरे दौर का एक संघर्ष भी है।

    यह संघर्ष, जुनून और हक की दास्‍तान

    यह कहानी एक छोटी सी क्लासरूम से शुरू हुई और देखते ही देखते देश के शहरों, कस्बों और छोटी-छोटी गलियों के स्टूडेंट्स तक पहुंच गई। ट्रेलर में, हम उन अलग-अलग सच्चाइयों की झलक देखते हैं, जिनसे स्टूडेंट्स आते हैं। एक लड़का पैसे की तंगी से जूझता है, एक छोटी लड़की उन उम्मीदों का विरोध करती है जो उसकी पढ़ाई को रोक सकती हैं। एक लड़का जो क्रिकेट के अपने जुनून को किनारे रखकर घर की जिम्मेदारी उठाता है। हमें एहसास होता है कि पढ़ाई कुछ लोगों के लिए रिजर्व्ड प्रिविलेज नहीं है, बल्कि एक ऐसा हक है, जो जिंदगी की दिशा बदल सकता है।

    ‘हेलो बच्चों’ रिलीज डेट, OTT पर कब और कहां देखें

    देश की श‍िक्षा व्‍यवस्‍था पर ‘कोटा फैक्‍ट्री’ और ‘एस्‍प‍िरेंट्स’ की दमदार सीरीज बना चकी TVF की यह ‘हेलो बच्चों’ अगले महीने 6 मार्च 2026 को Netflix पर रिलीज होगी।

    विनीत कुमार सिंह बोले- मैंने अपना सब कुछ लगा दिया

    ‘हेलो बच्‍चों’ में अपने किरदार के बारे में विनीत कुमार सिंह कहते हैं, ‘मैंने इस रोल को बहुत सम्मान के साथ लिया और इसमें अपना सब कुछ लगा दिया। मुझे उम्मीद है कि ऑडियंस इस सफर को बताने वाले प्यार, संघर्ष और उम्मीद को महसूस करेगी, और हमारे देश भर की अनगिनत यात्राओं की झलक देखेगी।’

    ‘मकसद तलाशता टीचर, विश्‍वास ढूंढ़ते बच्‍चे’

    वह आगे कहते हैं, ‘सीरीज को जो बात दमदार बनाती है, वह यह है कि यह दो सफर को बराबर दिल से बताती है। एक टीचर अपना मकसद ढूंढता है, और स्टूडेंट्स अपना विश्वास ढूंढते हैं। एक एक्टर के तौर पर, ऐसे इंसान का रोल करना जिसने लाखों लोगों पर असर डाला है, बड़ी जिम्मेदारी के साथ-साथ गहरी कृतज्ञता भी होती है।’

    ‘हेलो बच्‍चों’ की कास्‍ट

    प्रतीश मेहता के डायरेक्शन में बनी ‘हेलो बच्चों’ में विनीत कुमार सिंह के अलावा विक्रम कोचर और गिरिजा ओक गोडबोले भी लीड रोल में हैं। उनके अलावा सतेंद्र सोनी, सोनू कुमार यादव, अंशुल डोगरा, समता सुदीक्षा, वरुण बुद्धदेव और नमन जैन स्टूडेंट्स की भूमिकाओं में हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।