• Entertainment
  • ‘हैरी पॉटर’ फेम डेनियल रेडक्लिफ ने सुनाई अपनी बुरी लत की कहानी, दो साल के बेटे की वजह से बदल गई जिंदगी

    ‘हैरी पॉटर’ सीरीज के स्टार डेनियल रेडक्लिफ ने अपनी फिटनेस जर्नी और सेहत के प्रति जुनून के बारे में खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा भी था कि उनकी लाइफस्टाइल काफी खराब थी, लेकिन अब वह फिटनेस को लेकर बेहद गंभीर हैं। डेनियल रेडक्लिफ ने बताया कि कैसे उन्होंने बुरी


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 4, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    ‘हैरी पॉटर’ सीरीज के स्टार डेनियल रेडक्लिफ ने अपनी फिटनेस जर्नी और सेहत के प्रति जुनून के बारे में खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा भी था कि उनकी लाइफस्टाइल काफी खराब थी, लेकिन अब वह फिटनेस को लेकर बेहद गंभीर हैं।

    डेनियल रेडक्लिफ ने बताया कि कैसे उन्होंने बुरी आदतों को छोड़कर जिम और हेल्दी रुटीन को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाया। डेनियल ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि टीनऐज में वह पूरे दिन कॉफी और सिगरेट पर चलते थे। स्मोकिंग छोड़ने के बाद भी आदतें पूरी तरह नहीं बदलीं, लेकिन अब वह फिटनेस को लेकर बहुत सजग और मेहनती हैं।

    ‘हैरी पॉटर’ ने कहा- मैं पहले शराबी था या किसी लत में था

    ‘हैरी पॉटर’ एक्टर ने मजाकिया अंदाज में बताया, ‘मैं ऐसा नहीं दिखता जो फिटनेस फ्रीक हो लेकिन मैं इसे लेकर काफी गंभीर हूं। मुझे लगता है कि मैं पहले शराबी था या किसी लत में था और फिर उस लत को जिम में बदल दिया।’

    यह बदलाव साल 2012 में शराब छोड़ने के फैसले से शुरू हुआ

    डेनियल का मौजूदा फिटनेस रूटीन काफी सख्त है। वे वेट ट्रेनिंग, सर्किट ट्रेनिंग और कार्डियो रेग्युलर करते हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें कॉफी पसंद है और अभी भी वह पूरे दिन कॉफी की चुस्की लेते हैं, लेकिन पहले की तरह सिगरेट नहीं पीते। उनका यह बदलाव साल 2012 में शराब छोड़ने के फैसले से शुरू हुआ था। उन्होंने शराब को ‘खुद को लेकर सजग होने से बचने का सबसे आसान तरीका’ बताया।

    दो साल के बेटे की वजह से बदल गए ‘हैरी पॉटर’ एक्टर

    ‘हैरी पॉटर’ फेम एक्टर ने जिंदगी में सेहतमंद रहने के लिए दो साल के बेटे को बड़ा कारण बताया। यह रूटीन उन्हें फिट रखने के साथ-साथ परिवार के साथ समय बिताने में भी मददगार है। डेनियल ने बताया कि बेटे की वजह से उन्हें सुबह 5 बजे के करीब उठने की आदत पड़ चुकी है। उन्होंने कहा, ‘मेरा बेटा एक नाइट-लाइट इस्तेमाल करता है, जो 6 बजे तक नीले से पीले रंग में बदल जाती है। फिर मैं उसे चिल्लाते हुए सुनता हूं, ‘यह पीला है, आओ मुझे पकड़ो।’

    डेनियल और उनकी लॉन्गटाइम पार्टनर एरिन का बेटा

    डेनियल और उनकी लॉन्गटाइम पार्टनर एरिन डार्के को एक बेटा है, जिसका नाम उन्होंने पब्लिक नहीं किया है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।