सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में गिरावट आई है। एनटीपीसी, इंडिगो और लार्सन एंड टुब्रो में सात फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। इसी तरह कोटक महिंद्रा बैंक, ट्रेंड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स और मारुति के शेयर 6 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गए। इटरनल, अडानी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील और आईटीसी में चार फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। इस गिरावट से बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में 7.8 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।
Share Market Down Reason: शेयर मार्केट क्रैश… निवेशकों के ₹5000000000000 डूबे, इन 5 कारणों से आई गिरावट
एशियाई बाजारों में भी गिरावट
सेक्टरवाइज देखें तो सबसे ज्यादा नुकसान निफ्टी रियल्टी को हुआ है। इसमें दो फीसदी गिरावट आई है। निफ्टी ऑटो, निफ्टी आईटी, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और निफ्टी ऑयल एंड गैंस में एक फीसदी से ज्यादा गिरावट आई है। कच्चे तेल की कीमत में उछाल से ओएनजीसी और ऑयल इंडिया के शेयरों में 5 फीसदी तक तेजी आई है।
एशियाई बाजारों में भारी गिरावट आई है। जापान के निक्केई 225 में 2.7 फीसदी और साउथ कोरिया के कॉस्पी में 2.43 फीसदी की गिरावट आई है। इससे पहले रविवार को यूएस फ्यूचर्स में एक फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। एसएंडपी 500 और डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज में 1.11 फीसदी गिरावट आई। इस बीच कच्चे तेल की कीमत में भी सात फीसदी से ज्यादा तेजी आई और यह एक साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई।













