• Entertainment
  • अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने पूल में मनाया वैलेंटाइंस डे, Video देख यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

    टीवी के पॉपुलर कपल्स में शुमार अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने इस बार कुछ इस तरह वैलेंटाइंस डे मनाया कि सोशल मीडिया पर उसकी चर्चा हो रही है। जहां कपल्स प्यार के इस खास दिन रोमांटिक डिनर, लंच डेट या कोई एक्जॉटिक वेकेशन चुनते हैं, वहीं अंकिता और विक्की ने घर पर ही स्विमिंग


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 14, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    टीवी के पॉपुलर कपल्स में शुमार अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने इस बार कुछ इस तरह वैलेंटाइंस डे मनाया कि सोशल मीडिया पर उसकी चर्चा हो रही है। जहां कपल्स प्यार के इस खास दिन रोमांटिक डिनर, लंच डेट या कोई एक्जॉटिक वेकेशन चुनते हैं, वहीं अंकिता और विक्की ने घर पर ही स्विमिंग पूल में वैलेंटाइंस डे मनाया। उन्होंने पूल डेट रखी, जिसका वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया और साथ में प्यार भरा मैसेज भी लिखा, जो विक्की के लिए था।

    अंकिता लोखंडे ने पूल डेट वाले वीडियो के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, ‘इस वैलेंटाइंस डे पर हमने शोर को नहीं, शांति को चुना, क्योंकि कभी-कभी प्यार सिर्फ प्लान्स, गिफ्ट्स और बड़े-बड़े जेस्चर्स के बारे में नहीं होता। कभी-कभी प्यार बस साथ रहना, सहारा देना और चुपचाप एक-दूसरे को चुनना होता है।’

    अंकिता लोखंडे की पति संग पूल डेट, वीडियो पर यूजर्स के कमेंट

    शेयर किए गए वीडियो में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन पूल में लेटे हैं। साथ में एक्सपर्ट्स हैं, जो उन्हें ट्रेन कर रहे हैं और एक्सर्साइज करवा रहे हैं। इस वीडियो पर काफी यूजर्स के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ‘समझ नहीं आया क्या था, पर देखकर बहुत पीसफुल लग रहा है। नींद सी आने लगी।’ एक और का कमेंट है, ‘वाह, क्या मजे हैं। कितना खूबसूरत है।’ हालांकि, कुछ ने मजाक भी उड़ाया। कुछ यूजर्स ने कहा कि जिसके पास ज्यादा पैसा हो जाता है, वो कुछ भी करता है। ये अमीरों के चोचले हैं।

    अंकिता और विक्की की शादी, विक्की का बिजनेस और नेट वर्थ

    अंकिता और विक्की की बात करें, तो उन्होंने साल 2021 में शादी की थी। दोनों की शादी खूब सुर्खियों में रही थी। इससे पहले से दोनों एक-दूसरे को जानते थे और फिर प्यार करने लगे। विक्की जैन बिलासपुर के रहने वाले हैं और बिजनेसमैन हैं। उनकी कोयले की फैक्ट्री से लेकर वॉशरीज़, पावर प्लांट और हीरों का भी कारोबार है। विक्की रियल एस्टेट ग्रुप ‘महावीर इंस्पायर ग्रुप’ के मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं। उनकी नेट वर्थ 130-150 करोड़ रुपये बताई जाती है।

    अंकिता लोखंडे का करियर और नेट वर्थ

    वहीं, अंकिता की बात करें, तो उन्होंने टीवी शो ‘पवित्र रिश्ता’ से एक्टिंग का सफर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने कई रियलिटी शोज और फिल्में कीं। अंकिता ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’, ‘बागी 3’ और ‘स्वांत्रय वीर सावरकर’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उनकी नेट वर्थ 25-30 करोड़ रुपये बताई जाती है। अंकिता और विक्की साथ में ‘बिग बॉस 17’ और ‘लाफ्टर शेफ्स’ में नजर आए।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।