अंकिता लोखंडे ने कृष्णा अभिषेक के साथ जमकर ठुमके लगाए। दोनों का डांस जबरदस्त था। वे झूमकर नाच रहे थे। अंकिता ने हरे रंग की ड्रेस पहनी थी और कृष्णा काले रंग के कपड़ों में हैंडसम लग रहे हैं। दोनों के डांस की लोगों ने खूब तारीफ की है।
अंकिता और कृष्णा के डांस पर बोले लोग
एक यूजर ने तारीफ में लिखा, ‘भाभी और देवर की जोड़ी ही कमाल है।’ एक ने कहा, ‘भईया और भौजी की जोड़ी को नजर ना लगे।’ एक यूजर ने लिखा, ‘हमें देवर भौजी के ये रील्स बहुत पसंद है।’ एक यूजर ने कहा, ‘हम वीकेंड कलर्स के साथ एक खास सेलिब्रिटी एपिसोड का अनुरोध करते हैं और हम नमिक पॉल को लाफ्टर शेफ्स में गेस्ट के रूप में देखना चाहेंगे। यह बहुत शानदार होगा और फैंस बेहद खुश होंगे!’
शो में वापसी पर बोलीं अंकिता लोखंडे
इससे पहले अंकिता ने शो के बारे में कहा था, ‘पुराने कलाकार वापस आ गए हैं, तो और क्या चाहिए? लाफ्टर शेफ्स एक ऐसा सेट है जहां शूटिंग का एहसास ही नहीं होता। घर जैसा लगता है। आज सुबह हमें खूब डांट पड़ी क्योंकि हमने किसी की बात नहीं मानी। भारती और हरपाल तो गुस्से में सेट छोड़कर चले गए। हम वो बच्चे हैं जो किसी की नहीं सुनते, और इसीलिए सेट बिल्कुल घर जैसा लगता है।’
क्या स्क्रिप्टेड है ‘लाफ्टर शेफ्स’?
शो के स्क्रिप्टेड होने पर अंकिता बोलीं, ‘ये एक प्रतिशत भी स्क्रिप्टेड नहीं है। ट्रोल करना उनका काम है, और हमारा काम है उसे नजरअंदाज करना। लोग हर रियलिटी शो के बारे में यही कहते हैं। बिग बॉस के दौरान भी उन्होंने दावा किया था कि यह स्क्रिप्टेड है, जो बिल्कुल सच नहीं है। हम बहुत मेहनत से खाना बनाते हैं। अगर सब कुछ पहले से तय होता, तो खाना हमेशा परफेक्ट बनता—लेकिन ऐसा नहीं होता।’













