• Entertainment
  • अंजना सिंह की ‘दक्षिण भारतीय बहू’ का मजेदार ट्रेलर रिलीज, देखकर फैंस बोले- धमाकेदार, बस रिलीज कर दो

    भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार एक्ट्रेस अंजना सिंह की नई फिल्म ‘दक्षिण भारतीय बहू’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जो बेहद दिलचस्प है। इस फिल्म में अंजना साउथ इंडिय बहू के किरदार में नजर आएंगी और इसकी झलक फिल्म के ट्रेलर में भी नजर आ रही है। कुछ दिन पहले फिल्म का फर्स्ट लुक


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 31, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार एक्ट्रेस अंजना सिंह की नई फिल्म ‘दक्षिण भारतीय बहू’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जो बेहद दिलचस्प है। इस फिल्म में अंजना साउथ इंडिय बहू के किरदार में नजर आएंगी और इसकी झलक फिल्म के ट्रेलर में भी नजर आ रही है। कुछ दिन पहले फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया था, जिसने भोजपुरी लवर्स के बीच अच्छा-खासा बज़ क्रिएट कर दिया था। अंजना सिंह के फैंस भी ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, और अब यह रिलीज होते ही छा गया है।

    ‘दक्षिण भारतीय बहू’ की कहानी एक ऐसी साउथ इंडियन लड़की की कहानी है, जो साउथ इंडिया से आती है और शादी भोजपुरी परिवेश में होती है। अलग-अलग कल्चर, भाषा और रिवाजों के बीच वह खुद को कैसे ढालती है और किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, यह फिल्म में बड़ी खूबसूरती से दिखाया जाएगा।

    ‘दक्षिण भारतीय बहू’ के ट्रेलर में क्या है?

    ‘दक्षिण भारतीय बहू’ के ट्रेलर की शुरुआत खट्टी-मीठी नोंकझोंक से होती है। यूपी का एक परिवार साउथ इंडिया में एक लड़की ब्याहने जाता है। लड़के वाले कहते हैं कि शादी यूपी वालों के रिवाज से होगी, तो साउथ इंडियन कहते हैं कि उनके रिवाज से होगी वरना उनके मेहमानों का क्या होगा। तब फैसला किया जाता है कि शादी यूपी और तेलुगू दोनों स्टाइल में की जाएगी। फिर बहू ब्याहकर ससुराल आ जाती है और असली खेल शुरू होता है। साउथ इंडियन बहू को यूपी का कल्चर और रिवाज कुछ समझ नहीं आता। भाषा भी नहीं, इससे कई ऐसी परिस्थितियां पैदा होती हैं कि हंसी छूट जाती है, पर तरस भी आता है।

    यहां देखिए ‘दक्षिण भारतीय बहू’ का ट्रेलर

    ‘दक्षिण भारतीय बहू’ की कास्ट

    ‘दक्षिण भारतीय बहू’ को संदीप सिंह और अविनाश रोहरा ने प्रोड्यूस किया है, जबकि डायरेक्टर प्रवीण कुमार गुडुरी हैं। इस फिल्म में अंजना सिंह के अलावा राकेश बाबू, अमित शुक्ला, विद्या सिंह, प्रेम दुबे, अनु ओझा, प्रकाश जैस, राम बाबू कंचेर्ल, जया नायडू और जया राव हैं। ‘दक्षिण भारतीय बहू’ का म्यूजिक ओम झा ने दिया है और गाने अरबिंद तिवारी ने लिखे हैं।

    अंजना सिंह का करियर और एक फिल्म की फीस

    अंजना सिंह की गिनती भोजपुरी की बड़ी एक्ट्रेसेस में की जाती है। भोजपुरी की सबसे महंगी और हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं। उन्होंने एक समय पर 25 फिल्में साइन करके रिकॉर्ड बनाया था। अंजना उत्तर प्रदेश में पैदा हुईं और एक्ट्रेस बनने से पहले वह इवेंट्स होस्ट किया करती थीं। बाद में उन्होंने फिल्म प्रोडक्शन की लाइन में काम किया। साल 2012 में अंजना सिंह ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बतौर एक्ट्रेस एंट्री की। उनकी पहली फिल्म ‘फौलाद’ थी। इसके बाद अगले दो साल में अंजना सिंह ने लगातार 25 फिल्में साइन करके रिकॉर्ड बना दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंजना सिंह एक फिल्म के लिए 12-20 लाख रुपये फीस लेती हैं। वह स्टेज शोज भी करती हैं, जिनके लिए 2-5 लाख रुपये चार्ज करती हैं।

    अंजना सिंह की हिट फिल्में

    • दिल ले गई ओढ़नियावाली
    • दिलदार सांवरिया
    • बिहारी रिक्शावाला
    • शहंशाह
    • राजा जी आई लव यू
    • खून भरी हमार मांग
    • सनकी दरोगा

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।