• Technology
  • अंतरिक्ष यात्री लेंगे सेल्‍फी और बनाएंगे रील्‍स, Nasa के एस्‍ट्रोनॉट अपने साथ ले जा सकेंगे स्‍मार्टफोन

    अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने अपने एस्‍ट्रोनॉट्स को अंतरिक्ष में स्‍मार्टफोन ले जाने की इजाजत दे दी है। अंतरिक्ष यात्री एंड्रॉयड या आईफोन ले जा सकेंगे। क्रू-12 और आर्टेमिस II मिशन से शुरू होने वाली फ्लाइटों में स्‍मार्टफोन ले जाने की इजाजत होगी। इससे अंतरिक्ष यात्र‍ियों को अपनी सेल्‍फी लेने का मौका मिलेगा। वह


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 9, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने अपने एस्‍ट्रोनॉट्स को अंतरिक्ष में स्‍मार्टफोन ले जाने की इजाजत दे दी है। अंतरिक्ष यात्री एंड्रॉयड या आईफोन ले जा सकेंगे। क्रू-12 और आर्टेमिस II मिशन से शुरू होने वाली फ्लाइटों में स्‍मार्टफोन ले जाने की इजाजत होगी। इससे अंतरिक्ष यात्र‍ियों को अपनी सेल्‍फी लेने का मौका मिलेगा। वह वीडियो और रील्‍स बना पाएंगे और दुनिया धरती से बाहर अंतरिक्ष को नए नजरिए से देख पाएगी। हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब अंतरिक्ष में स्‍मार्टफोन ले जाए जा रहे हैं। एलन मस्‍क की स्‍पेसएक्‍स के स्‍पेस मिशनों में स्‍मार्टफोन, अंतरिक्ष में जा चुके हैं।

    पर्सनल फोन ले जाने की मंजूरी

    नासा के अनुसार, (ref.) अंतरिक्ष यात्र‍ियों को उनके पर्सनल फोन ले जाने की मंजूरी होगी। वो क्रू-12 मिशन में स्‍मार्टफोन ले जा सकेंगे, जो फरवरी में लॉन्‍च होना है और इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन की उड़ान भरेगा। वहीं, आर्टिमिस II मिशन को मार्च में लॉन्‍च किए जाने की योजना है।

    अब तक कौन से गैजेट होते थे इस्‍तेमाल

    नासा के अंतरिक्ष यात्री अभी तक निकॉन के DSLR कैमरों और GoPro को अंतरिक्ष में इस्‍तेमाल करते हैं। इनमें भी कुछ पुराने डिजाइन वाले गैजेट्स को ही उपयोग किया जा रहा है। अब स्‍मार्टफोन यूज होने से अंतरिक्ष में फोटोग्राफी और वीडि‍योग्राफी की एक नई दुनिया शुरू होगी। स्‍मार्टफोन्‍स को कैरी करना, चलाना और फौरन इस्‍तेमाल करना बहुत आसान है, इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में अंतरिक्ष से चौंकाने वाली तस्‍वीरें-वीडियोज सामने आ सकते हैं।

    क्‍या कहना है Nasa का

    NASA के एडमिनिस्ट्रेटर जेरेड आइजैकमान के अनुसार, इस फैसले से क्रू अपने एक्‍सपीर‍ियंस को ज्‍यादा बेहतर तरीके से डॉक्‍युमेंट कर पाएगा। अंतरिक्ष यात्री, लोगों के साथ अधिक संख्‍या में फोटो और वीडियो शेयर कर पाएंगे। आइजैकमान ने X पर लिखा कि हम अपने क्रू को उनके परिवारों के लिए खास पलों को कैप्चर करने और दुनिया के साथ इमेज और वीडियो शेयर करने के लिए टूल दे रहे हैं। नासा का मानना है कि इसका फायदा तब अधिक होगा जब चंद्रमा पर रिसर्च आगे बढ़ेगी, क्‍योंकि अंतरिक्ष यात्री अपने पर्सनल गैजेट्स से हर बारीक चीज को जल्‍द शूट कर पाएंगे।

    स्‍मार्टफोन को अंतरिक्ष में ले जाने के फायदे?

    मौजूदा स्‍मार्टफोन बहुत एडवांस हो गए हैं। उनमें हाईटेक सेंसर लगने लगे हैं। इमेज स्‍टैबलाइजेशन की सुविधा मिलती है। सैमसंग और आईफोन्‍स अपनी कैमरा और वीड‍ियो क्‍वॉलिटी के लिए पहचाने जाते हैं। चीनी कंपनियां अपने प्रीमियम स्‍मार्टफोन्‍स में फोटोग्राफी के लिए अलग से टूलकिट दे रही हैं। अंतरिक्ष यात्री भी स्‍मार्टफोन्‍स के आदी हैं। फीचर्स और स्‍पेसिफ‍िकेशंस की समझ रखते हैं। यही वजह है कि अंतरिक्ष में स्‍मार्टफोन का इस्‍तेमाल लगभग रह तरह से फायदेमंद होने वाला है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।