• Technology
  • अकेले हैं? फिर भी मना सकते हैं Valentine’s Day, यह कैफे करा रहा AI के साथ रोमांटिक डिनर डेट

    Valentine’s Day Special: ऐसे लोग जिनकी गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड नहीं है, उनके लिए Valentine’s Day को खास बनाने के लिए New York का एक कैफे खास पेशकश लेकर आया है। अगर आपका कोई पार्टनर नहीं है और तब भी आप वैलेंटाइन डे मनाना चाहते हैं तो न्यूयोर्क का कैफे आपको यह अवसर दे रहा है।


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 13, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    Valentine’s Day Special: ऐसे लोग जिनकी गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड नहीं है, उनके लिए Valentine’s Day को खास बनाने के लिए New York का एक कैफे खास पेशकश लेकर आया है। अगर आपका कोई पार्टनर नहीं है और तब भी आप वैलेंटाइन डे मनाना चाहते हैं तो न्यूयोर्क का कैफे आपको यह अवसर दे रहा है। कैफे लोगों को डिनर डेट पर उनके AI चैटबॉट के साथ इनवाइट कर रहा है। इसका मतलब है कि टेबल पर इंसानी पार्टनर की जगह लोग अपना फोन या टैबलेट रख सकते हैं और शाम को खाने व वाइन पर एक वर्चुअल साथी के साथ बातें करके अपना वैलेंटाइन डे मना सकते हैं।

    सेम सेम वाइन बार कैफे लाया सौगात

    New York के हेल्स किचन के सेम सेम वाइन बार में इस अनोखे कॉन्सेप्ट को शुरू किया है। ऑर्गनाइजर इसे AI-असिस्टेड डेट कह रहे हैं। इसके लिए जगह को फिर से बनाया गया है। कैफे में कई बदलाव किए गए हैं। छोटी टेबल, डिवाइस स्टैंड और हेडफोन सेटअप लगाए गए हैं। इससे विजिटर अपने डिजिटल पार्टनर के साथ ऐसे इंटरैक्ट कर सकते हैं जैसे वे असल दुनिया में किसी के साथ बैठकर खाना खा रहे हों और बातचीत कर रहे हों।

    दरअसल आजकल कई लोग एआई चैटबॉट के साथ अपनी पर्सनल बातें शेयर करते हैं। ऐसे में एआई चैटबॉट कई लोगों के लिए उनके पार्टनर की तरह हो गया है। इस कारण कैफे ने Valentine’s Day के लिए यह खास पेशकश की है।

    EvaAI ऐप ने शुरू की पहल

    बता दें कि एक ऐप EvaAI ने इस पहल की शुरुआत की है। इस ऐप में यूजर्स को टेक्स्ट और वीडियो बातचीत के लिए AI से बने कैरेक्टर्स की एक बड़ी रेंज मिलती है। यह प्लेटफॉर्म लोगों को ऐप में मौजूदा एआई कैरेक्टर सिलेक्ट करने का ऑप्शन देता है। या फिर यूजर्स अपने खुद के वर्चुअल पार्टनर को कस्टमाइज भी कर सकते हैं। वे अपने डिजिटल पार्टनर के लिए लुक और पर्सनैलिटी ट्रेट्स जैसी डिटेल्स चुन सकते हैं।

    ओपनिंग नाइट में दिखे गए लोग

    कैफे की ओपनिंग नाइट में पूरा कैफे अकेले बैठे लोगों से भरा था। लेकिन उनके सामने चल रही स्क्रीन पर एनिमेटेड कैरेक्टर दिख रहे हैं। इनमें कुछ अटेंडी मीडिया और टेक कम्युनिटी के मेंबर थे। ले देखना चहाते थे कि इवेंट कैसे रहा। कुछ AI कंपैनियन ऐप्स के रेगुलर यूजर भी थे।

    ऐसी ही एक गेस्ट थीं रिक्टर, जो न्यूयॉर्क की 34 साल की रहने वाली हैं और पिछले कुछ सालों से AI कंपैनियन्स का इस्तेमाल कर रही हैं। वह कई AI कैरेक्टर्स के साथ इंटरैक्ट करती हैं, कुछ सिर्फ़ दोस्तों के तौर पर और कुछ रोमांटिक रोल-प्ले सेटिंग में। उनके अनुसार, यह एक्सपीरियंस फ्लेक्सिबिलिटी और इमोशनल कम्फर्ट देता है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।