• Crime
  • अजब-गजब चोरी: बंदूक की नोक पर लूट को दिया अंजाम, चुराया भी तो क्या सेब

    आपने एक से एक अजीब चोरियों के बारे में सुना होगा। आज हम आपको एक और अनूठी चोरी के बारे में बताने जा रहे हैं। बीते शनिवार को कुछ बंदूकधारी एक शॉपिंग मॉल में घुसे। वहां मौजूद कर्मचारियों को बंदूक की नोक पर बंधक बनाया और चोरी की। लेकिन चुराया भी तो क्या..सेब की पेटियां।


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 6, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    आपने एक से एक अजीब चोरियों के बारे में सुना होगा। आज हम आपको एक और अनूठी चोरी के बारे में बताने जा रहे हैं। बीते शनिवार को कुछ बंदूकधारी एक शॉपिंग मॉल में घुसे। वहां मौजूद कर्मचारियों को बंदूक की नोक पर बंधक बनाया और चोरी की। लेकिन चुराया भी तो क्या..सेब की पेटियां।

    न्यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी में यह हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने इस लूट को अंजाम दिया है और सेब के कई बॉक्स चुराकर ले गए। जानकारी के मुताबिक सभी लुटेरे काले कपड़ों में थे। एक स्टोर में दो कर्मचारी सेब की डिलीवरी देने जा रहे थे, तभी उन पर हमला बोल दिया गया। उन्हें मॉल की पार्किंग में ही बंधक बना लिया गया। नसाऊ काउंटी पुलिस विभाग के अनुसार दोनों कर्मचारी सेब की डिलीवरी लेकर जा रहे थे और लुटेरों ने इन्हीं सेब को लूट लिया। इसके बाद वो मौके से फरार हो गए। करीब 65 साल के दोनों कर्मचारियों ने बाद में पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी।

    न गोली चली न कोई घायल हुआ

    इस अजीबोगरीब लूट में न तो किसी को कोई चोट आई और न ही कोई गोली चली। यह घटना उस समय हुई, जब आसपास की दुकानें खुली भी नहीं थीं। हालांकि इस ओपन एयर मॉल में करीब 60 दुकानें हैं। इनमें कई बड़े और महंगे ब्रांड भी हैं। लेकिन चोरों को चुराने के लिए मिले भी तो क्या..सेब। पुलिस को अभी भी इन लुटेरों की तलाश है। जिन कर्मचारियों के साथ ये लूट हुई, वो भी बहुत हैरान हैं। उनमें से एक कर्मचारी ने कहा कि यह बहुत ही दुखद है। हथियार के दम पर किसी भी तरह की डकैती परेशान करती है। लूट की हैरान करने वाली ऐसी ही एक घटना अक्टूबर में सामने आई थी। यहां महज 4 मिनट में पेरिस के ‘सुरक्षित’ म्यूजियम से अरबों का खजाना लूट लिया था। दिन-दहाड़े हुई इस डकैती ने सभी को हैरान कर दिया था।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।