Runway पर कब लैंडिंग जोखिम भरी?
फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट के अध्यक्ष कैप्टन सीएस रंधावा का कहना है कि असल में अनकंट्रोल्ड या बिना लाइसेंस वाली एयर स्ट्रिप में इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (ILS) जैसी न्यूनतम सुरक्षा मानक भी नहीं होते है। ऐसे रनवे पर कमर्शल प्लेन को लैंड कराना जोखिम भरा हो सकता है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार के प्लेन क्रैश मामले में भी यही हुआ हो सकता है। इसमें कम विजिबिलिटी और सामने से सूर्य की चमक से पायलट को रनवे दिखाई नहीं दिया होगा और प्लेन क्रैश हो गया।
DGCA और ATC के लिए उठी क्या मांग
एक अन्य एविएशन एक्सपर्ट का यह भी कहना है कि जब इस रनवे पर सुरक्षा के न्यूनतम साधन भी नहीं थे तो ऐसे रनवे पर बिना पूरी दृश्यता के किसी पैसेंजर या वीआईपी को ला रहे प्लेन को लैंड कराने की आवश्यकता ही नहीं थी। DGCA और AAI ने भी यहां इस तरह से पैसेंजर प्लेन को ऑपरेट करने की इजाजत दे रखी थी। इसके लिए कम से कम कुछ मिनिमम सिक्योरिटी स्टैंडर्ड तो रखने ही चाहिए थे। मामले में DGCA और ATC के काम की भी जांच होनी चाहिए।
Ajit Pawar सहित कितनों की मौत?
बता दें कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत की खबर ने सभी को चौंका दिया। हादसा तब हुआ जब प्लेन बारामती में लैंड कर रहा था और अजित पवार सहित 5 लोगों की मौत हो गई। अजित पवार के निधन से परिवार को बड़ा झटका लगा है। जिस जगह हादसा हुआ, वहां रहने वाले कुछ लोगों ने यह हादसा अपनी आंखों से देखा।













