मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह इस बात का संकेत है कि वे समन स्वीकार करने पर बातचीत करने के इच्छुक हैं, क्योंकि सरकार ने उन्हें दो बार डिलीवर करने से इनकार कर दिया था। इससे मंगलवार के कारोबार में अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर बीएसई पर 5.5% बढ़कर अपने दिन के उच्चतम स्तर 1,965 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गए। इसी तरह अडानी पोर्ट्स के शेयर 4.5% बढ़कर 1,368 रुपये पर आ गए, जबकि अडानी ग्रीन के शेयर 6% चढ़कर 818 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गए। अडानी टोटल गैस के शेयर 3.4% बढ़कर 535 रुपये प्रति शेयर हो गए, जबकि सीमेंट दिग्गज अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी के शेयरों में 2% तक की बढ़ोतरी हुई।
LIC ने अडानी के दो शेयरों में घटाई हिस्सेदारी, GQG ने की मुनाफावसूली, जानिए वजह
क्या है मामला?
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग (SEC) ने एक अमेरिकी अदालत से गौतम अडानी और सागर अडानी को सीधे ईमेल द्वारा समन भेजने की अनुमति मांगी थी। अडानी ग्रुप के अधिकारियों पर भारत में ग्रीन एनर्जी के ठेके लेने के लिए 26.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर की रिश्वत देने और यह बात अमेरिकी निवेशकों से छिपाने के आरोप हैं। अडानी ग्रुप ने इन आरोपों को निराधार बताया है।













