वीडियो में उनकी मां, जो लगभग 70 साल की हैं, अपने कोरियोग्राफर बेटे और रूपाली के भाई विजय गांगुली द्वारा कोरियोग्राफ किए गए गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं। शुरू में वो डांस करती हैं और फिर रूपाली अपनी अदाएं दिखाती हैं। ‘शरारत’ गाने पर दोनों का डांस जबरदस्त है।
रूपाली की मां का डांस
जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि रूपाली की मां रजनी गांगुली 70 साल की हैं और वीडियो में वह बेहद एनर्जी से भरी नजर आ रही हैं। रजनी जन्म से महाराष्ट्रीयन हैं, इसलिए रूपाली आधी महाराष्ट्रीयन और आधी बंगाली हैं, क्योंकि रूपाली के पिता, स्वर्गीय अनिल गांगुली, हिंदी सिनेमा के एक जाने-माने बंगाली फिल्म निर्माता थे। उन्होंने ‘कोरा कागज’, ‘तपस्या’ और ‘पिया का घर’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था।
‘धुरंधर’ का गाना ‘शरारत’
‘धुरंधर’ फिल्म के गाने ‘शरारत’ की बात करें तो, क्रिस्टल डिसूजा और आयशा खान का यह गाना पिछले साल दिसंबर में रिलीज होने के बाद से ही चार्टबस्टर बन चुका है। विजय गांगुली के कोरियोग्राफ किए गए इस जोशीले गाने की खूब तारीफ हुई है। इससे पहले भी उन्होंने ‘वॉर’ फिल्म का ‘घूंघरू’ और ‘रूही’ फिल्म का ‘नदियों पार’ जैसे कई फेमस गानों पर काम किया है।
रूपाली गांगुली की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ
वहीं, रूपाली गांगुली की बात करें तो, एक्ट्रेस टीवी शो ‘अनुपमा‘ में लीड रोल प्ले कर रही हैं, जो 2020 में शुरू होने के बाद से ही टीआरपी चार्ट में टॉप पर बना हुआ है। खबरों के मुताबिक, वह फिलहाल भारतीय टेलीविजन की सबसे अधिक फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं। निजी जीवन की बात करें, तो रूपाली की शादी बिजनेसमैन अश्विन के वर्मा से हुई है और इस कपल का एक बेटा है जिसका नाम रुद्रांश है।














