• Entertainment
  • अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने लंदन में कराई पूजा, फोटो देख फैंस बोले- विदेश में भी संस्कार नहीं भूले

    बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के बारे में जानने के लिए उनके फैंस एकदम एक्साइटेड रहते हैं। वैसे तो वो अपनी जिंदगी को निजी रखना पसंद करते हैं और सोशल मीडिया पर अपनी लाइफ से जुड़े कम ही पोस्ट शेयर करते हैं, लेकिन उनके फैंस उनसे जुड़े पोस्ट शेयर करने में


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 25, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के बारे में जानने के लिए उनके फैंस एकदम एक्साइटेड रहते हैं। वैसे तो वो अपनी जिंदगी को निजी रखना पसंद करते हैं और सोशल मीडिया पर अपनी लाइफ से जुड़े कम ही पोस्ट शेयर करते हैं, लेकिन उनके फैंस उनसे जुड़े पोस्ट शेयर करने में पीछे नहीं रहते हैं।

    अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के फैन पेज पर कुछ फोटोज शेयर की गई हैं, जो इंटरनेट पर छा गई हैं। दोनों लंदन में अपने घर पर पूजा करते हुए साथ में पोज दे रहे हैं। उनके साथ पुजारी भी नजर आ रहे हैं। विराट ने सफेद कुर्ता-पजामा पहना हुआ है, अनुष्का ने भी पीच रंग की ड्रेस के ऊपर व्हाइट कार्डिगन पहना है। दोनों सिंपल लुक में नजर आ रहे हैं।

    अनुष्का और विराट की फोटो वायरल

    लंदन में बस गए हैं अनुष्का और विराट

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनुष्का और विराट दोनों फिलहाल लंदन में हैं। वहां पर वे चकाचौंध और ग्लैमर से दूर सादगी से अपना जीवन बिताते हैं। उनके साथ उनके दोनों बच्चे वामिका और अकाय भी हैं। कहा जाता है कि वीरुष्का अपने बच्चों की परवरिश लंदन में करना चाहते थे। वे साल 2024 में भारत से बाहर चले गए। हालांकि, काम से सिलसिले में अक्सर इंडिया आना-जाना होता है।

    2017 में हुई थी शादी

    अनुष्का और विराट की पहली मुलाकात साल 2013 में एक विज्ञापन के सेट पर हुई थी। दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ, पर उन्होंने अपने रिश्ते को सीक्रेट रखा। साल 2017 में इटली में परिवार की मौजूदगी में शादी की। साल 2021 में अनुष्का ने बेटी वामिका को जन्म दिया। फिर 2024 में बेटे अकाय का जन्म हुआ।

    अनुष्का की फिल्में

    अनुष्का को पिछली बार साल 2018 में ‘जीरो’ फिल्म में देखा गया था। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लिया। फिर ‘चकदा एक्सप्रेस’ से कमबैक की प्लानिंग थी। ये झूलन गोस्वामी की बायोपिक है। पर कई बार इसकी रिलीज टल चुकी है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।