• Sports
  • अपने यार शिखर धवन को दूसरी शादी पर विराट कोहली का खास मैसेज, इस तरह दी मुबारकबाद

    नई दिल्ली: भारत के लिए लंबे समय क्रिकेट खेलने वाले शिखर धवन इस वक्त लाइमलाइट में बने हुए हैं। दरअसल, गब्बर ने दूसरी शादी कर ली है। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से शादी रचाई है। बता दें कि उन्होंने कुछ समय पहले ही सोफी के साथ सगाई की थी। आयरलैंड की सोफी शाइन और


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 22, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: भारत के लिए लंबे समय क्रिकेट खेलने वाले शिखर धवन इस वक्त लाइमलाइट में बने हुए हैं। दरअसल, गब्बर ने दूसरी शादी कर ली है। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से शादी रचाई है। बता दें कि उन्होंने कुछ समय पहले ही सोफी के साथ सगाई की थी। आयरलैंड की सोफी शाइन और शिखर धवन एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि अब दोनों विवाह के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं। शिखर धवन को दूसरी शादी पर उनके दोस्त और भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने खास अंदाज में बधाई दी।

    विराट कोहली ने शिखर धवन को ऐसे दी बधाई

    शिखर धवन ने सोफी शाइन के साथ शादी करने के बाद सोशल मीडिया के चर्चित प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शादी की एक पोस्ट शेयर की थी। उसपर विराट कोहली ने कॉमेंट किया। कोहली ने कॉमेटं करते हुए लिखा, ‘मुबारक जट्ट जी।’ इस मैसेज के साथ विराट कोहली ने एक लाल दिल वाला इमोजी भी इस्तेमाल किया था।

    बता दें कि शिखर धवन ने 2012 में आयशा मुखर्जी से शादी की थी। दोनों की शादी कुल 9 साल तक चली। 2023 में गब्बर का डाइवोर्स हो गया था। दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम जोरावर है। जोरावर का जन्म 2014 में हुआ था।

    तमाम भारतीय क्रिकेटर्स शिखर धवन की शादी में पहुंचे

    शिखर धवन की शादी में कई भारतीय क्रिकेटर्स नजर आए। रोहित शर्मा, युजवेंद्र चहल, इरफान पठान, सुरेश रैना, आररपी सिंह, राहुल द्रविड़ और आशुतोष शर्मा भी गब्बर की वेडिंग में दिखाई दिए।

    2024 में रिटायर हो गए थे शिखर धवन

    40 साल के शिखर धवन ने 2024 में क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। शिखर ने अपने करियर में 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 मुकाबले भारत के लिए खेले हैं। टेस्ट में शिखर ने 7 शतक और 5 अर्धशतक के चलते 2315 रन बनाए हैं। वनडे में 17 सेंचुरी और 39 फिफ्टी के चलते उन्होंने 6793 रन बनाए हैं। वहीं टी20 में धवन ने 11 फिफ्टी के बूते 1759 रन बनाए हैं। शिखर को आईपीएल का भी अच्छा अनुभव है। उन्होंने 222 आईपीएल मुकाबलों में 2 सेंचुरी और 51 हाफ सेंचुरी के साथ 6769 रन बनाए हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।