• International
  • अफगानिस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर पर फायरिंग रुकी, तालिबान का दावा- पाक सेना पिटी, हमें कोई नुकसान नहीं

    काबुल: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बॉर्डर पर मंगलवार को हुई गोलीबारी रुक गई है। अफगानिस्तान की ओर से कहा गया है कि पाकिस्तानी साइड से फायरिंग होने के बाद अफगान सेनाओं ने इसका जवाब दिया, जिससे ये झड़प हुई। इसमें पाकिस्तानी सेना की कई चौकियों को तबाह किया गया। मंगलवार की ये झड़पें अफगानिस्तान


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 24, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    काबुल: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बॉर्डर पर मंगलवार को हुई गोलीबारी रुक गई है। अफगानिस्तान की ओर से कहा गया है कि पाकिस्तानी साइड से फायरिंग होने के बाद अफगान सेनाओं ने इसका जवाब दिया, जिससे ये झड़प हुई। इसमें पाकिस्तानी सेना की कई चौकियों को तबाह किया गया। मंगलवार की ये झड़पें अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत के बॉर्डर इलाके में हुई हैं। नंगरहार की सीमाएं पाकिस्तान से मिलती हैं।

    हुर्रियत रोडियो की ओर से मंगलवार शाम दी गई जानकारी के मुताबिक, नंगरहार में अफगान और पाक सेनाओं के बीच लड़ाई रुक गई है। नंगरहार में इन्फॉर्मेशन डायरेक्टर जबीहुल्लाह नूरानी ने इसकी जानकारी दी है। अफगानिस्तान के पाक सेना की चौकियों पर हमले से जुड़े सवाल पर नूरानी ने कहा कि पहले पाकिस्तान से अफगानिस्तान की तरफ गोलीबारी हुई, जिसके बाद अफगान सेनाओं ने जवाबी कार्रवाई की।

    अफगानिस्तान में कोई हताहत नहीं

    जबीहुल्लाह नूरानी ने अपने बयान में कहा कि बॉर्डर पर झड़प की घटना मंगलवार सुबह हुई। पाकिस्तानी आर्मी ने नंगरहार में नाजियान जिले के कोट इलाके में अफगानिस्तान की तरफ गोलीबारी की। इसका अफगानिस्तान की बॉर्डर सेनाओं ने जवाब दिया। नूरानी ने झड़प रुकने की पुष्टि करते हुए कहा है कि अफगान साइड से झड़प में कोई हताहत नहीं हुआ है।

    पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच आतंकी गुटों को पनाह देने के मुद्दे पर लंबे समय से तनाव है। पाकिस्तान की सरकार और सेना का दावा है टीटीपी के लोग अफगानिस्तान से आकर उसकी जमीन पर आतंकी हमले कर रहे हैं। अफगानिस्तान इन आरोपों को सिरे से खारिज करता रहा है लेकिन पाकिस्तान इसे नहीं मानता और आरोपों को दोहराता है।

    बीते साल आमने-सामने आई थीं दोनों देशों की आर्मी

    पाकिस्तान की आर्मी ने बीते साल टीटीपी को निशाना बनाने का दावा करते हुए अफगानिस्तान में हवाई हमले किए थे। इन हमलों के बाद अफगानिस्तान ने बॉर्डर पर जवाबी कार्रवाई की थी। इससे बीते साल अक्टूबर में दोनों पक्षों में तनाव इतना बढ़ा था कि बॉर्डर पर युद्ध जैसे हालात पैदा हो गए थे। इसके बाद अरब देशों ने मध्यस्थता करते हुए सीजफायर कराया था।

    अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच ताजा तनाव रविवार से बढ़ा है। पाकिस्तान की सेना ने रविवार तड़केअफगानिस्तान की सीमा से लगे इलाकों में हमले किए हैं। पाकिस्तान ने टीटीपी के ठिकानों पर बमबारी का दावा किया है। दूसरी ओर अफगानिस्तान ने कहा है कि पाकिस्तान ने रिहायशी इलाकों में आम लोगों पर हमला किया है। इससे दोनों पक्षों में तनाव बढ़ा हुआ है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।