• Entertainment
  • अब कहां रहती हैं ‘वीराना’ एक्ट्रेस जैस्मिन? हेमंत बिर्जे ने बताया था सब, पर नहीं मिले 4 सवालों के जवाब

    जब भी बात फिल्म ‘वीराना’ की होती है, तो अनायास ही सबसे पहले चर्चा इसकी खूबसूरत भूतनी की होने लगती है। जैस्मिन धुन्ना इस फिल्म में भूतनी बनी थीं। यह फिल्म हॉरर से ज्यादा जैस्मिन के कारण सुर्खियों में रही थी और ब्लॉकबस्टर रही थी। फिल्म में और भी कलाकार थे, जैसे कि विजय अरोड़ा,


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 12, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    जब भी बात फिल्म ‘वीराना’ की होती है, तो अनायास ही सबसे पहले चर्चा इसकी खूबसूरत भूतनी की होने लगती है। जैस्मिन धुन्ना इस फिल्म में भूतनी बनी थीं। यह फिल्म हॉरर से ज्यादा जैस्मिन के कारण सुर्खियों में रही थी और ब्लॉकबस्टर रही थी। फिल्म में और भी कलाकार थे, जैसे कि विजय अरोड़ा, पर दर्शकों को सिर्फ जैस्मिन ही याद रहीं। इस फिल्म ने जैस्मिन को रातोंरात स्टार बना दिया था। रामसे ब्रदर्स और उनकी फिल्मों पर रिसर्च करने वाले लेखक ध्रुव सोमानी ने एक बार ‘रेडियो उड़ान’ को बताया था कि जैस्मिन डर का चेहरा बन गई थीं। फिल्म की रिलीज के बाद गांवों में लोग अंधेरे में निकलने से खौफ खाने लगे थे। रामसे ब्रदर्स ने ‘वीराना’ से जैस्मिन धुन्ना को रातोंरात स्टार बना दिया था। तब से लेकर आज तक 38 साल बीत चुके हैं, पर जैस्मिन धुन्ना कहीं किसी को नजर नहीं आईं। शोबिज की दुनिया से भी वह अचानक गायब हो गईं।

    बताया जाता है कि अंडरवर्ल्ड के डॉन दाऊद इब्राहिम का जैस्मिन धुन्ना पर दिल आ गया था। वह किसी भी कीमत पर जैस्मिन को पाना चाहता था और इसलिए उन्हें धमकी भरे फोन भी करता था। ऐसा दावा किया जाता है कि उसी के बाद जैस्मिन अचानक गायब हो गईं और कहीं किसी को कुछ पता नहीं चला कि वह कहां हैं। लेकिन जैस्मिन के बारे में एक्टर हेमंत बिर्जे जानते हैं, जिन्होंने ‘वीराना’ में जैस्मिन के साथ काम किया था और दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई थी।

    हेमंत बिर्जे ने बताया था जैस्मिन धुन्ना का पता-ठिकाना

    हेमंत बिर्जे ने साल 2023 में ‘बॉलीवुड ठिकाना’ को दिए इंटरव्यू में जैस्मिन धुन्ना का ठिकाना बताया था और साथ ही यह भी वह अब कैसी हैं। हेमंत ने कहा था, ‘मैं अकसर उनसे बात करता हूं। वह बिल्कुल ठीक है और स्वस्थ हैं। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। उन्होंने विनोद खन्ना के साथ फिल्म ‘सरकारी मेहमान’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। ‘वीराना’ फिल्म ने उन्हें रातोंरात मशहूर कर दिया और फिर अचानक वह गायब हो गईं।’

    मैंने कुछ समय पहले जैस्मिन धुन्ना को फोन किया था। उन्होंने मेरा हालचाल पूछा और कहा कि वह बाद में कॉल करेंगी। उन्होंने अगले दिन मुझे फोन किया और कहा कि मैंने तुम्हारे लिए बहुत सारे कपड़े खरीदे हैं। वह अमेरिका में रहती हैं, पर मुंबई आती-जाती रहती है। यहां मुंबई में वह वर्सोवा में रहती हैं। हालांकि, वह फिल्म के बारे में कभी बात नहीं करतीं।
    जैस्मिन धुन्ना के बारे में हेमंत बिर्जे

    जैस्मिन से हेमंत की होती है बात, मुंबई के वर्सोवा में घर, पर अमेरिका रहतीं

    हेमंत ने आगे बताया था, ‘मैंने कुछ समय पहले उन्हें (जैस्मिन धुन्ना) फोन किया था। उन्होंने मेरा हालचाल पूछा और कहा कि वह बाद में कॉल करेंगी। उन्होंने अगले दिन मुझे फोन किया और कहा कि मैंने तुम्हारे लिए बहुत सारे कपड़े खरीदे हैं। लेकिन मैं उनसे कभी मिल नहीं पाया। वह अमेरिका में रहती हैं, पर मुंबई आती-जाती रहती है। यहां (मुंबई में) वह वर्सोवा में रहती हैं। हालांकि, वह फिल्म के बारे में कभी बात नहीं करतीं। आज भी, जब भी मैं शो के लिए जाता हूं, लोग मुझसे उनके बारे में पूछते हैं।’

    आज तक नहीं मिले इन 4 सवालों के जवाब?

    बेशक, ‘वीराना’ की जैस्मिन धुन्ना का पता-ठिकाना मालूम चल गया, पर आज भी इन चार सवालों के जवाब नहीं मिले:

    • आखिर इतनी खूबसूरत एक्ट्रेस ने जबरदस्त स्टारडम और पॉपुलैरिटी के बावजूद गुमनामी क्यों चुनी?
    • क्यों अचानक उन्होंने फिल्में छोड़ दीं और पब्लिक की नजरों से भी दूर हो गईं?
    • क्या जैस्मिन धुन्ना पर किसी तरह का दबाव था? कोई उन्हें परेशान कर रहा था?
    • क्या दाऊद इब्राहिम ने जैस्मिन पर इस कदर दबाव बनाया और पीछे पड़ गया, वह सबसे दूर हो गईं?

    जैस्मिन को लेकर कई थ्योरी चर्चा में

    जैस्मिन धुन्ना को लेकर सालों से कई दावे और थ्योरी चल रही हैं, पर उन्हें क्लियर करने वाला कोई नहीं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि अंडरवर्ल्ड की धमकियों से डरकर जैस्मिन ने फिल्मी दुनिया छोड़ दी और गायब हो गईं। वह दाऊद के खौफ से अमेरिका जाकर बस गईं। कुछ में कहा गया कि जैस्मिन मां के निधन के बाद इंडिया वापस लौटीं, पर डिप्रेशन में चली गईं और अब अकेली रहती हैं। उन्होंने इसी वजह से सबसे दूरी बना ली। पर ऐसी क्या वजह है कि जैस्मिन अब किसी के सामने नहीं आतीं? कोई इस बारे में नहीं जानता। पर दुख होता है कि जो एक्ट्रेस शमा की तरह रोशन हुई, वह अचानक ही बुझ गई और गुमनामी की चादर ओढ़कर खो गई।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।