‘Ask photos’ के लिए पिक्सल फोन जरूरी नहीं
गूगल का ‘Ask photos’ फीचर जो अभी तक सिर्फ पिक्सल 10 स्मार्टफोन्स के लिए था, अब एंड्रॉयड के लिए भी आ रहा है है। इस फीचर की मदद से बोलकर या लिखकर फोटो एडिट करवाई जा सकती है। भारत में सभी एंड्रॉयड यूजर्स, गूगल फोटोज में नए फीचर को एक्सेस कर पाएंगे। इसके लिए फोटोज ऐप के डिजाइन को भी बदला गया है।
स्थानीय भाषाओं में मिलेगा सपोर्ट
गूगल फोटोज में एआई से बोलकर फोटो एडिट कराने की सुविधा अंग्रेजी के अलावा हिंदी, मराठी, तेलेगु, गुजराती, बंगाली जैसी भाषाओं में भी मिलेगी। अभी तक यह फीचर सिर्फ पिक्सल 10 यूजर्स के लिए था, वो भी अमेरिका में। अब इसे भारत में सभी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए लाया जा रहा है। अगर आपके फोन में 4 जीबी रैम कम से कम है और वो एंड्रॉयड 8 या उससे ऊपर के ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है तो आप इस फीचर को इस्तेमाल कर पाएंगे।
एआई से कैसे एडिट होंगी फोटोज
अगर आप गूगल फोटोज ऐप इस्तेमाल करते हैं और एआई से फोटो एडिट करवाना चाहते हैं तो आपको फोटो को सिलेक्ट करना होगा। सिलेक्ट करने के बाद ‘Help me edit’ बार दिखाई देगा। उससे Gemini को एक्टिवेट करके फोटो एडिट करने के लिए कह सकते हैं। एडिटिंग के दौरान आपको कुछ नॉर्मल फीचर जैसे ‘remove background clutter’ या ‘focus more on him/her’ मिलेंगे। इनके अलावा कुछ और एडिटिंग चाहिए तो जेमिनी की हेल्प ले पाएंगे। खबर लिखे जाने तक आज़ाद हिन्द टेक ने गूगल फोटोज में एआई एडिटिंग का ऑप्शन नहीं देखा था। क्योंकि अभी सिर्फ ऐलान हुआ है तो अगले कुछ दिनों में यह सबके लिए आ सकता है।













