• Entertainment
  • अभिषेक बच्चन अब शाहरुख खान की KING में आएंगे नजर, बताया- कैसा होगा उनका धाकड़ लुक

    अभिषेक बच्चन ने अपने नए लुक को लेकर बात की और बताया है कि ये शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ का हिस्सा है। अब एक्टर के इस नए लुक पर लोग जमकर कॉमेंट करते दिख रहे हैं। अभिषेक बच्चन ने शाहरुख की फिल्म का हिस्सा बनने की बात खुद कही है। पिछले दिनों एक


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 17, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    अभिषेक बच्चन ने अपने नए लुक को लेकर बात की और बताया है कि ये शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ का हिस्सा है। अब एक्टर के इस नए लुक पर लोग जमकर कॉमेंट करते दिख रहे हैं।

    अभिषेक बच्चन ने शाहरुख की फिल्म का हिस्सा बनने की बात खुद कही है। पिछले दिनों एक इंटरव्यू मं अपने बदले हुए लुक पर बातें करते हुए अभिषेक बच्चन ये ये बातें बताई हैं। अब फिल्म ‘किंग’ में उनकी भूमिका को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड दिख रहे हैं। इसके अलावा लोगों ने उनके इस लुक की तारीफ भी की है।

    इस फिल्म में कई बॉलीवुड सितारे

    सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी अगली मी फिल्म ‘किंग’ के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं। ‘जवान’ के बाद आ रही शाहरुख की इस फिल्म में कई बॉलीवुड सितारे दिखेंगे, जिसे लेकर अब अभिषेक बच्चन ने भी कन्फर्म कर दिया है।

    ‘फिलहाल अपनी नई फिल्म किंग की शूटिंग कर रहा हूं’

    अभिषेक बच्चन ने ‘किंग’ में अपनी भूमिका पर भी बात की। उन्होंने हाल में आयोजित ‘ग्लोबल बिजनेस समिट 2026’ के एक सेशन के दौरान अपने नए हेयरस्टाइल को लेकर बातें की। जब उनसे उनके नए लुक के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ‘मुझे इस बात की खुशी है कि आपने मेरे बदले हुए लुक पर ध्यान दिया। जी हां, मैं फिलहाल अपनी नई फिल्म किंग की शूटिंग कर रहा हूं।’ हालांकि उनसे ये भी पूछा गया कि क्या वो इस फिल्म के बारे में और बातें करना पसंद करेंगे? इसपर एक्टर ने ना में जवाब दिया और फिल्म के बारे में और कुछ कहने से साफ इनकार कर दिया।

    लोग बोले- उम्र के साथ-साथ अभिषेक और भी अच्छे लग रहे

    एक अभिषेक के ‘किंग’ में नजर आने की बात पर लोगों ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। एक ने लिखा, ‘मुझे युवा जैसी परफॉर्मेंस की उम्मीद है।’ वहीं एक और ने कहा-उम्र के साथ-साथ अभिषेक और भी अच्छे लग रहे हैं। एक और शख्स ने कहा- उन्हें एक दमदार विलन बनाना चाहिए। यहां बता दें कि इससे पहले, अमिताभ बच्चन ने ‘किंग’ में अभिषेक की भूमिका की खबर दी थी।

    बिग बी ने लिखा था, ऑल द बेस्ट अभिषेक

    बिग बी ने X पर लिखा था, ‘ऑल द बेस्ट अभिषेक… अब समय आ गया है!’ बता दें कि ‘किंग’ सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित एक एक्शन थ्रिलर है जिसमें शाहरुख खान लीड रोल में हैं और साथ ही सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत, राघव जुयाल और सौरभ शुक्ला जैसे तमाम शानदार कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

    ये फिल्म सुहाना की बड़े पर्दे पर पहली फिल्म

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में अनिल कपूर और रानी मुखर्जी भी हैं। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, ये फिल्म सुहाना की बड़े पर्दे पर पहली फिल्म है और 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं बता दें कि ये फिल्म ‘किंग’ सिद्धार्थ आनंद और शाहरुख खान की ‘पठान’ के बाद दूसरा प्रॉजेक्ट है जिसने सिनेमाघरों में बम्पर कमाई की थी। हाल ही में शाहरुख ने’ अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर इसकी घोषणा की थी।

    ‘ओम शांति ओम’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘पठान’ जैसी फिल्मों में दीपिका साथ

    बताया जाता है कि ‘किंग’ जबरदस्त एक्शन और रोमांच से भरपूर मनोरंजक फिल्म होगी, जो पर्दे पर स्टाइल, करिश्मा और रोमांच को नए सिरे से परिभाषित करेगी। इससे पहले दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की जोड़ी कई फिल्मों में साथ दिख चुकी है जिसमें ‘ओम शांति ओम’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में हैं।

    2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘डंकी’ में दिखे थे शाहरुख

    शाहरुख खान को राजकुमार हिरानी की आखिरी बार वर्ष 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘डंकी’ में देखा गया था। ‘डंकी’ में तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म ‘किंग’ को लेकर उत्साह तब से बना हुआ है, जब पिछले वर्ष एक्टर के 60वें जन्मदिन के अवसर पर फिल्म के टाइटल से जुड़ा एक वीडियो जारी किया गया था।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।