• Sports
  • अभिषेक शर्मा के 3 डक पर इरफान पठान की दो टूक, बताया कैसे खत्म होगा खराब फॉर्म का दौर

    नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 के महत्वपूर्ण मैच से पहले पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म और तकनीकी खामियों का गहरा विश्लेषण किया है। लगातार तीन बार शून्य पर आउट होने वाले दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक को पठान ने खास सलाह दी है। सुपर 8


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 22, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 के महत्वपूर्ण मैच से पहले पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म और तकनीकी खामियों का गहरा विश्लेषण किया है। लगातार तीन बार शून्य पर आउट होने वाले दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक को पठान ने खास सलाह दी है। सुपर 8 से पहले अभिषेक शर्मा का फॉर्म में आना टीम इंडिया के लिए काफी अहम है।

    क्या है अभिषेक की समस्या

    इरफान पठान का मानना है कि अभिषेक शर्मा की तकनीक में कोई बड़ी खराबी नहीं है, बल्कि उनकी समस्या खराब शॉट सिलेक्शन है। उन्होंने कहा, ‘अभिषेक ऑफ-स्पिनरों के खिलाफ आउट हो रहे हैं। वह पहली ही गेंद से हावी होने की कोशिश कर रहे हैं और बल्ले का एंगल क्रॉस रख रहे हैं। वे रूम बनाने के लिए पैर बाहर निकाल रहे हैं, लेकिन गेंदबाज उन्हें जगह नहीं दे रहे।’ पठान ने सलाह दी कि उन्हें अपनी तकनीक बदलने के बजाय पहले सिंगल लेकर स्ट्राइक रोटेट करने पर ध्यान देना चाहिए।

    ईशान किशन की तारीफ और दक्षिण अफ्रीका की चुनौती

    जहां अभिषेक संघर्ष कर रहे हैं, वहीं पठान ने दूसरे ओपनर ईशान किशन की जमकर तारीफ की। उन्होंने किशन को टूर्नामेंट का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी बताते हुए कहा कि वे लेग साइड पर बहुत प्रभावशाली हैं। हालांकि, उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगाह करते हुए कहा, ‘मैं देखना चाहता हूं कि जब अफ्रीकी गेंदबाज किशन को ऑफ-साइड की ओर वाइड गेंदें फेंकेंगे, तो वे कैसा प्रदर्शन करते हैं।’

    मैच में करना होगा ये काम

    अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस मैच में भारतीय ओपनिंग जोड़ी पर काफी दबाव होगा। पठान के अनुसार, अभिषेक को ब्लडजनिंग (ताबड़तोड़ प्रहार) के बजाय समझदारी से पारी की शुरुआत करनी होगी और स्पिनरों के खिलाफ सिंगल लेकर तेज गेंदबाजों को टारगेट करना होगा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।