• Sports
  • अभिषेक शर्मा नहीं इस खिलाड़ी का पत्ता कटेगा, एक बदलाव होना तय, साउथ अफ्रीका के खिलाफ उतरेगी ये प्लेइंग 11!

    अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में भारत का सामना रविवार को साउथ अफ्रीका से होने जा रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चाएं तेज हैं। अभी तक भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 22, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में भारत का सामना रविवार को साउथ अफ्रीका से होने जा रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चाएं तेज हैं। अभी तक भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी और इसके पीछे सबसे बड़ा कारण यही रहा है कि टीम ने पिच और हालात को देखते हुए हर मैच में प्लेइंग 11 उतारी है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में एक बदलाव हो सकता है।

    अभिषेक शर्मा नहीं होंगे ड्रॉप

    सबसे बड़ा स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा के स्थान को लेकर है। अभिषेक के लिए यह टूर्नामेंट अब तक किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है, जहां उन्होंने पिछले तीन मैचों में लगातार तीन डक बनाए हैं। लेकिन उन्हें टीम से ड्रॉप नहीं किया जाएगा और इसके साफ संकेत कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच से पहले दे दिए। ऐसे में वे ईशान के साथ ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे। नंबर 3 पर तिलक वर्मा आते हैं और इस महत्वपूर्ण मैच में उनसे रनों की काफी उम्मीद भी है।

    मिडिल ऑर्डर और गेंदबाजी लाइन अप

    कप्तान सूर्यकुमार यादव खुद नंबर 4 पर मोर्चा संभालेंगे। जबकि हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे। गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के हाथों में होगी, जबकि स्पिन विभाग में वरुण चक्रवर्ती के साथ अक्षर पटेल की जोड़ी दिखने की उम्मीद है।

    अक्षर की टीम में एंट्री तय

    गेंदबाजी विभाग में एक बदलाव लगभग तय माना जा रहा है। अक्षर पटेल की प्लेइंग इलेवन में वापसी की पूरी संभावना है। अक्षर को पिछले मैच में आराम दिया गया था, लेकिन अहमदाबाद की पिचों पर उनका रिकॉर्ड और घरेलू मैदान का अनुभव उन्हें वॉशिंगटन सुंदर पर प्राथमिकता दिला सकता है।

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11:

    अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।