• Sports
  • ‘अभिषेक शर्मा पाकिस्तानी उस्मान तारिक की धज्जियां उड़ा देंगे’, दिग्गज ने किया दावा, आज कोलंबो में महामुकाबला

    नई दिल्ली: इंतजार की घड़ी खत्म होने ही वाली है। भारत और पाकिस्तान का बड़ा मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज यानी 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाना है। उम्मीद है कि पेट में इन्फेक्शन के चलते बाहर चल रहे अभिषेक शर्मा भी वापसी कर लेंगे। अभिषेक इस भारतीय टीम के अहम खिलाड़ी


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 15, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: इंतजार की घड़ी खत्म होने ही वाली है। भारत और पाकिस्तान का बड़ा मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज यानी 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाना है। उम्मीद है कि पेट में इन्फेक्शन के चलते बाहर चल रहे अभिषेक शर्मा भी वापसी कर लेंगे। अभिषेक इस भारतीय टीम के अहम खिलाड़ी हैं।

    दूसरी ओर, पाकिस्तान के उस्मान तारिक काफी ज्यादा चर्चा में हैं। उनकी गेंदबाजी के सामने बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। उनका बॉलिंग एक्शन थोड़ा अलग है, जिससे बल्लेबाजों को उनको समझने में परेशानी हो रही है। हालांकि, भारत-पाक के बडे़ मुकाबले से पहले भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने बड़ा बयान दिया है और कहा है कि अभिषेक शर्मा उस्मान से निपट सकते हैं।

    हरभजन सिंह ने अपने बयान में क्या कहा?

    हरभजन ने कहा, ‘देखिए, मैंने उन्हें आईएलटी20 में गेंदबाजी करते देखा है, जहां वह बेहतरीन गेंदबाजों में से एक थे। जब भी उन्हें सेमीफाइनल और फाइनल खेलने का मौका मिला, वह ‘मैन ऑफ द मैच’ रहे। वह अन्य स्पिनरों से अलग हैं और उनके पास काफी विविधताएं हैं।’ उन्होंने कहा, ‘लोग उनके ‘स्टैंड एंड डिलीवर’ एक्शन की बात कर रहे हैं। यह आसान नहीं है। कोई भी खड़े होकर गेंद फेंक सकता है, लेकिन अलग-अलग वैरिएशन होना जरूरी है जो उनके पास है। बड़े मैदानों और धीमी पिचों पर उन्हें हिट करना मुश्किल है।’

    अभिषेक शर्मा को भज्जी ने सराहा

    हरभजन ने कहा, ‘मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि जब आप किसी ऐसे गेंदबाज के खिलाफ खेल रहे हों, जिसका पहले सामना नहीं किया हो तो थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। भारत उनसे निपट सकता है और उन्हें कोई बड़ा विकेट नहीं लेने देगा। अभिषेक की वापसी अच्छी बात है क्योंकि वह स्पिन को बहुत अच्छी तरह खेलते हैं और अपनी पारी के दौरान दबदबा बनाए रखते हैं।’

    लेकिन पेट के संक्रमण से उबरकर लौटे अभिषेक स्पिनरों के खिलाफ ऐसा क्या करते हैं तो उन्होंने कहा, ‘‘अभिषेक एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने दम पर मैच जिताने का माद्दा रखते हैं। मैंने बहुत क्रिकेट खेला है। मैं जानता हूं कि वह एक पूर्ण बल्लेबाज हैं जिनके पास हर तरह के शॉट मौजूद हैं।’

    उन्होंने कहा, ‘कई बल्लेबाजों के पास सभी शॉट नहीं होते। वह (अभिषेक) ऐसे नहीं हैं। वह पहली ही गेंद से हिट करते हैं और जब तक वह क्रीज पर रहते हैं, आक्रामक बने रहते हैं। इसलिए वह एक मुकम्मल बल्लेबाज हैं।’

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।