• International
  • अभी हम जिंदा हैं: झूठी है UAE के राष्ट्रपति की मौत की खबर, ट्रंप के करीबी बोले- मैं MbZ से मिलकर आ रहा

    दुबई: संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के स्वास्थ्य को लेकर एक झूठी खबर फैल रही है। तुर्की की मीडिया ने दावा किया है कि यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान गंभीर रूप से बीमार हैं। इतना ही नहीं, कई मीडिया संस्थानों ने तो मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 18, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    दुबई: संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के स्वास्थ्य को लेकर एक झूठी खबर फैल रही है। तुर्की की मीडिया ने दावा किया है कि यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान गंभीर रूप से बीमार हैं। इतना ही नहीं, कई मीडिया संस्थानों ने तो मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के निधन तक का दावा किया है। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी और सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा है कि वे चंद घंटे पहले यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मिलकर आ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने करीब डेढ़ घंटे मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की।

    यूएई के राष्ट्रपति के निधन की अफवाह कैसे उड़ी?

    दरअसल, तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन को यूएई की यात्रा पर आना था। लेकिन, उन्होंने ऐन मौके पर अपना दौरा रद्द कर दिया और दावा किया कि संयु्क्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान गंभीर रूप से बीमार हैं। हालांकि बाद में तुर्की के प्रेसिडेंसी ने इससे जुड़ा बयान हटा दिया। इसके बाद सऊदी अरब से जुड़े कुछ सोशल मीडिया हैंडल्स ने यूएई के राष्ट्रपति के निधन की खबरें शेयर कीं।

    लिंडसे ग्राहम ने क्या बताया

    लिंडसे ग्राहम ने एक्स पर पोस्ट किया, जो लोग संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के खिलाफ निजी तौर पर झूठी बातें फैला रहे हैं, आप उनसे भरे हुए हैं। मैं आज उनसे डेढ़ घंटे के लिए मिला। वह न सिर्फ जिंदा हैं, बल्कि ठीक भी हैं और उतने ही तेज भी हैं जितना मैंने उन्हें पहले कभी नहीं देखा। जो ताकतें MbZ (मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान) और UAE पर सही काम करने के लिए हमला करने की जरूरत महसूस करती हैं – वे ऐसा अपने ही खतरे में करते हैं।”

    यूएई के राष्ट्रपति की जमकर तारीफ की

    उन्होंने आगे कहा, “आज हमारी मीटिंग बहुत मजेदार और जानकारी देने वाली थी। हमने उस ऐतिहासिक पल पर बात की जिसका यह इलाका सामना कर रहा है। मैंने उन्हें बताया कि मैं उनकी हिम्मत और एक ऐसा इस्लामिक देश बनाने के विजन की कितनी तारीफ करता हूं जो UAE के लोगों और देश में आने और बिजनेस करने वालों, दोनों के लिए विन-विन तरीके से दुनिया में शामिल हो सके। हालांकि, इस्लाम में और भी आवाजें हैं जो इंसानियत के बारे में सबसे बुरी सोच रखती हैं। मेरे हिसाब से, वे आवाजें साफ तौर पर बहुत कम लोगों में हैं।”

    इजरायल-UAE समझौते को बताया सबसे बड़ा बदलाव

    ग्राहम ने कहा, “अब्राहम समझौते को अपनाने और अपने देश को मॉडर्न बनाने के साथ-साथ आस्था बनाए रखने का MbZ का फैसला, मेरी जिंदगी में मिडिल ईस्ट में सबसे बड़ा बदलाव है। यूनाइटेड अरब अमीरात ने इस इलाके को पूरी दुनिया के साथ जोड़ने की कोशिश में जो किया है, वह किसी भी मिडिल ईस्ट लीडर के सबसे हिम्मत वाले और सबसे अहम फैसलों में से एक है। मैंने MbZ से साफ-साफ कहा कि वह यह अकेले नहीं कर सकते। इस इलाके के दूसरे लोगों को भी UAE के साथ जो हो रहा है, उसे मानना होगा, न कि सिर्फ आम देखने वाले बने रहना होगा।”

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।