• Entertainment
  • अमिताभ बच्चन के ‘पड़ोसी’ ने शेयर किया वीडियो, जताया आभार, लोगों ने कहा- कभी चीनी मांगने जाया करो

    अमिताभ बच्चन हर रविवार अपने घर के बाहर मौजूद हजारों फैन्स से मुलाकात करने के लिए घर से बाहर आया करते हैं। बिग बी मुस्कुराते हुए हर रविवार फैन्स का अभिवादन करते हैं और उनके चाहने वाले उनकी एक झलक पाने और उन्हें अपने फोन में कैप्चर करने के लिए उमड़ते दिखते हैं। अब अमिताभ


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 2, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    अमिताभ बच्चन हर रविवार अपने घर के बाहर मौजूद हजारों फैन्स से मुलाकात करने के लिए घर से बाहर आया करते हैं। बिग बी मुस्कुराते हुए हर रविवार फैन्स का अभिवादन करते हैं और उनके चाहने वाले उनकी एक झलक पाने और उन्हें अपने फोन में कैप्चर करने के लिए उमड़ते दिखते हैं। अब अमिताभ बच्चन के एक पड़ोसी ने बिग बी को लेकर अपनी बात रखी है। इस पड़ोसी ने उनकी तरफ हाथ हिलाकर जवाब देने के लिए उन्हें धन्यवाद कहा है।

    अमिताभ बच्चन हर रविवार अपने बंगले ‘जलसा’ के बाहर जमा फैन्स को अभिवादन जरूर करते हैं। लोग भी उनके घर के बाहर उनका बेसब्री से इंतजार किया करते हैं। अब एक इंस्टाग्राम यूजर निर्मित जेसरानी ने एक वीडियो शेयर किया जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छा गया है। उन्होंने अमिताभ बच्चन से अपने खास कनेक्शन की भी बात की है।

    ‘इस वीडियो में अमिताभ जी के पीछे ये लड़का कौन है?’

    वीडियो क्लिप में ज़ूम करके एक लड़के का चेहरा दिखाया जा रहा है जिसे लेकर बताया जा रहा है कि वो जलसा के बाहर बिग बी को अभिवादन करते हुए बैकग्राउंड में है। वीडियो में निर्मित सवाल भी करता है, ‘इस वीडियो में अमिताभ जी के पीछे ये लड़का कौन है?’ और फिर वो कहता है- ये मैं हूं, निर्मित जेसरानी।

    खुद को बताया अमिताभ बच्चन का पड़ोसी

    उन्होंने सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन के साथ अपना वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी खिड़की से झांकते दिख रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘नमस्कार अमिताभ बच्चन सर, मैं आपका पड़ोसी हूं। मेरा नाम निर्मित जेसरानी है। हर रविवार, अपने फैन्स का अभिवादन करने के बाद, जिस तरह आप हमें देखकर हाथ हिलाते हैं वह आपके व्यक्तित्व के बारे में काफी कुछ कहता है।’

    पड़ोसी ने कहा- आपसे मिलना चाहूंगा, मैं बहुत आभारी रहूंगा

    उन्होंने बिग बी की तारीफ में आगे लिखा है, ‘आपकी इस विनम्रता को करीब से देखना मेरे लिए सचमुच सौभाग्य की बात है और अगर संभव हो तो मैं आपसे मिलना चाहूंगा, मैं बहुत आभारी रहूंगा। आप सचमुच हर मायने में एक महान हस्ती हैं।’

    लोगों ने कहा- आप चीनी मांगने जाइए कभी

    सोशल मीडिया पर मौजूद इस वीडियो क्लिप पर लोगों ने काफी कॉमेंट किया है। एक ने कहा है- ये अच्छी स्ट्रैटिजी है। एक और ने कहा, ‘ मैं हर रविवार को शाम 5:30 बजे बच्चन सर को देखने के लिए जुहू आता हूं। यह जानकर बहुत खुशी हुई कि आप उनके पड़ोसी हैं।’ एक अन्य ने मजाक में कहा, ‘आप चीनी मांगने जाइए कभी या अपने घर की पूजा के लिए कोई चौकी, पड़ोस से ऐसे ही मिला जाता है।’ एक और ने मजाकिया लहजे में कहा, ‘रिश्ते में तो हम आपकी पड़ोसन लगते हैं।’

    अमिताभ की आनेवाली फिल्में

    वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन अगली बार ‘कल्कि 2898 ईडी’ के सीक्वल और कोर्टरूम ड्रामा ‘सेक्शन 84’ में नजर आएंगे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।