• Entertainment
  • अमिताभ बच्चन ने किया ऐसा ट्वीट, यूजर्स ने लिए मजे, रणवीर शौरी बोले- अब तो अपनी शक्ल भी अपनी नहीं रही

    अमिताभ बच्चन ने एक ऐसा ट्वीट कर दिया है, जिसे देख एक्टर रणवीर शौरी भी खुद को रोक नहीं सके और कमेंट कर दिया कि अब तो अपनी शक्ल भी अपनी नहीं रही है। वहीं, लोग अमिताभ से कह रहे हैं कि ये शरीर भी अपना नहीं है, मिट्टी का है, तो फिर किसलिए घबरा


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 18, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    अमिताभ बच्चन ने एक ऐसा ट्वीट कर दिया है, जिसे देख एक्टर रणवीर शौरी भी खुद को रोक नहीं सके और कमेंट कर दिया कि अब तो अपनी शक्ल भी अपनी नहीं रही है। वहीं, लोग अमिताभ से कह रहे हैं कि ये शरीर भी अपना नहीं है, मिट्टी का है, तो फिर किसलिए घबरा रहे हो? शायद अमिताभ बच्चन की फिल्मों की इतना चर्चा नहीं होती होगी, जितनी उनके ट्वीट्स और ब्लॉग के पोस्ट की होती है। उनका हर ट्वीट तुरंत ही वायरल हो जाता है। ट्वीट भी ऐसे होते हैं कि कई बार तो यूजर्स को उनका मतलब समझ नहीं आता और वो कन्फ्यूज हो जाते हैं। कई बार अमिताभ बच्चन से ही मतलब पूछने लगते हैं। उनके पहेलियों भरे ट्वीट्स हमेशा ही सुर्खियां बटोरते हैं। अब अमिताभ बच्चन का नया ट्वीट भी कुछ ऐसा ही है, जिसकी चर्चा हो रही है।

    अमिताभ बच्चन का ट्वीट- अपनी आवाज अब अपनी ना रही

    83 वर्षीय अमिताभ बच्चन ने अपने X अकाउंट पर 17 फरवरी को एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘T 5660 – अपनी आवाज़ अब अपनी ना रही !!!’ इस पर यूजर्स ने धड़ाधड़ कमेंट्स किए। कुछ ने अमिताभ का साथ दिया, तो कुछ ने उनके साथ मसखरी की और खिंचाई शुरू कर दी। रणवीर शौरी ने भी इस पर रिएक्ट किया।

    रणवीर शौरी ने दिया यह जवाब, यूजर्स ने अमिताभ के लिए मजे

    अमिताभ के ट्वीट पर एक्टर रणवीर शौरी ने लिखा, ‘Sir, AI के आने से अपनी शक्ल भी अब अपनी ना रही।’ वहीं कुछ यूजर्स ने भी कमेंट्स किए। एक बोला, ‘गुरुजी एक बात जान लीजिए- ये शरीर अपना नहीं है। ये भी मिट्टी का है। एक दिन मिट्टी में मिल जाना है, फिर घबराना काहे को? जितना दिन जिंदा रहना है आराम से रहना? आपलोग देश की धरोहर हैं।’

    ‘लोगों ने अपना ज़मीर ही बेच दिया तो आवाज का क्या’

    एक यूजर का कमेंट है, ‘ये बोलके एलेक्सा को कनफ्यूज मत कीजिए।’ एक बोला, ‘रेखा जी की होगी।’ एक और कमेंट आया, ‘जब लोगों ने अपना ज़मीर ही बेच दिया तो आवाज का तो क्या ही कहना।’ एक बोला, ’83 साल बोले अब गले को विश्राम दीजिए।’

    ‘दुआ करिए परंपरा, प्रतिष्ठा और अनुशासन अभी भी आपका ही रहे’

    एक यूजर ने अमिताभ के ट्वीट पर रिप्लाई लिखा, ‘सर, आवाज तो अब AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की हो गई, बस दुआ करिए कि ‘परंपरा, प्रतिष्ठा और अनुशासन’ अभी भी आपका ही रहे! वरना मोहल्ले के लड़के भी अब शहंशाह वाली आवाज में उधार मांग रहे हैं।

    अमिताभ ट्विटर से कब जुड़े और पहला ट्वीट क्या था?

    अमिताभ बच्चन ने मई 2010 में ट्विटर जॉइन किया था। तब उन्होंने पहले ट्वीट को T1 लिखा था, और अगले दिन लिखा था, ‘कल ट्विटर पर पहला दिन था। इसे T1 कहते हैं, तो आज T2 है। ठीक है? क्यों? बस, ऐसे ही।’

    अमिताभ बच्चन के ट्वीट्स के साथ क्यों लिखते हैं नंबर?

    अमिताभ ने इसकी वजह अपनी फिल्म ‘बदला’ के प्रमोशन के दौरान बताई थी।उन्होंने कहा था कि जब कभी पुरानी चीजें ढूंढनी होती हैं, तो ट्वीट्स के साथ लिखे नंबरों को रेफरेंस के रूप में इस्तेमाल करते हैं। इससे उन्हें जो भी जानकारी चाहिए होती है, वह आसानी से मिल जाती है।

    अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्में

    प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो अमिताभ बच्चन साल 2024 में आई फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ और ‘वेट्टाइयां’ में नजर आए थे। इसके बाद 2025 में उन्होंने फिल्म ‘120’ में वॉइसओवर दिया। दो साल से अमिताभ की कोई फिल्म नहीं आई है और फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खबर है कि वह नितेश तिवारी की ‘रामायण: पार्ट 1’ में जटायु का रोल निभाएंगे। इसके अलावा वह ‘कल्कि 2898 AD’ के दूसरे पार्ट में भी नजर आएंगे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।