अपने एक इंटरव्यू में विधु विनोद चोपड़ा ने बताया था कि एक बार अमिताभ बच्चन किसी स्क्रीनिंग में एक दोस्त को लाना चाहते थे। उन्होंने बताया कि उनकी वो दोस्त कोई और नहीं बल्कि रेखा थीं। एक पुराने इंटरव्यू में विधु विनोद चोपड़ा ने याद करते हुए बताया था कि अमिताभ बच्चन ने उनसे रेखा को स्क्रीनिंग में लाने का अनुरोध किया था।
सबसे विवादित लव-स्टोरीज़ में से एक
अमिताभ बच्चन और रेखा बॉलीवुड के उन कपल में से हैं जिनके कथित रिश्ते की चर्चा दशकों से सुर्खियों में रही। दोनों के बीच रिश्ते की ये अफवाहें साल 1976 में उनकी फिल्म की शूटिंग के दौरान शुरू हुईं। अमिताभ पहले से ही शादीशुदा थे। रेखा के साथ अमिताभ का ये रिश्ता बॉलीवुड के इतिहास के सबसे विवादित लव-स्टोरीज़ में से एक है।
अमिताभ बच्चन के साथ अपनी पहली मुलाकात पर बातें कीं
इनसे जुड़े कई किस्से और कहानियां सामने आई हैं। एक बार विधु विनोद चोपड़ा रेखा के साथ अमिताभ बच्चन से पहली मुलाकात का किस्सा याद किया। विधु विनोद चोपड़ा ने एक बार न्यूज 18 के साथ एक बातचीत में अमिताभ बच्चन के साथ अपनी पहली मुलाकात पर बातें कीं। उन्होंने बताया कि साल 1977 में ऋषिकेश मुखर्जी के डायरेक्शन में बनीं फिल्म ‘अलाप’ के सेट पर वो बिग बी से पहली बार मिले थे।
अमिताभ बच्चन ने विधु विनोद चोपड़ा से पूछा था सवाल
अमिताभ और रेखा लीड रोल में थे। विनोद अपनी फिल्म बच्चन को दिखाना चाहते थे और उन्होंने सबको बताया था कि उन्होंने स्क्रीनिंग के लिए वो जगह शाम 5 बजे तक के लिए बुक कर लिया है और तभी ये फिल्म देखी जा सकती है। विधु विनोद चोपड़ा ने आगे बताते हुए कहा कि अमिताभ बच्चन ने उनसे पूछा कि क्या वह रेखा को स्क्रीनिंग में ला सकते हैं?
‘अमिताभ ने पूछा कि क्या वह अपने साथ एक दोस्त को ला सकते हैं’
इसी बातचीत में, विधु ने बताया कि उन्हें लगा कि चूंकि पहले ही 4 बज चुके थे, इसलिए कोई भी उनकी फिल्म देखने में दिलचस्पी नहीं ले रहा था। उसी समय बच्चन ने उनके कंधे पर हाथ रखा और एक्टर को उनसे एक अनुरोध करना था। इस मौके को याद करते हुए उन्होंने बताया, ‘अमिताभ ने पूछा कि क्या वह अपने साथ एक दोस्त को ला सकते हैं और वो दोस्त रेखा थीं। वह पहले हुई बहस के कारण गुस्से में थे और हम सब उस ट्रेलर के लिए चले गए।’
रेखा और अमिताभ का सीन देखकर रो पड़ी थीं जया
बताया जाता है कि अमिताभ और जया की शादी के तीन साल बाद, रेखा के साथ उनके अफेयर की चर्चा होने लगी। इसका असर उनकी शादीशुदा लाइफ पर भी पड़ा। एक बार अपने एक पुराने इंटरव्यू में रेखा ने कहा था कि उन्होंने जया को फिल्म मुकद्दर का सिकंदर में अमिताभ के साथ उनके रोमांटिक सीन को देखकर रोते हुए देखा था।’
‘रेखा बहुत अच्छी दोस्त थीं, वह बच्चों जैसी थीं’
डिज़ाइनर बीना रमानी ने भी अपने इंटरव्यू में अमिताभ और रेखा के रिश्के पर बातें कर चुकी हैं। उन्होंने दावा किया कि बिग बी के पॉलिटिकल करियर की वजह से ही वह रेखा के साथ अपने रिश्ते को पब्लिकली स्वीकार नहीं कर पाए। बीना ने एक बार ANI से बात की और कहा, ‘रेखा बहुत अच्छी दोस्त थीं, वह बच्चों जैसी थीं। वो प्योर हैं। अगर उन्होंने अपनी जिंदगी में कोई नासमझी वाली हरकतें की हैं तो वे मासूमियत की वजह से थीं।’
‘रेखा अपने बचपन में फंसी हुई थीं’
उन्होंने आगे कहा था, ‘रेखा अपने बचपन में फंसी हुई थीं। मां और पिता दोनों से उन्हें प्यार की बहुत जरूरत थी जो उन्हें नहीं मिल पाया। छोटी उम्र मेंकाम करने लगीं तो उन्होंने अपना बचपन जिया ही नहीं।’
‘रेखा मानती थीं कि वो आत्मा से उन्हीं की हैं’
बीना ने कहा था, ‘जब मैं रेखा से मिली तो उनकी पूरी दुनिया अमिताभ बच्चन के इर्द-गिर्द घूमती थी।’ बातचीत में उनसे पूछा गया कि क्या रेखा पूरी तरह से उनसे प्यार करती थीं? इसपर बीना ने कहा, ‘हां वो मानती थीं कि वो आत्मा से उन्हीं की हैं और वो मानती थीं कि अमिताभ भी आत्मा से उन्हीं के हैं। उनके बीच एक अलग तरह का कम्यूनिकेशन था।’













