• International
  • अमेरिका का बड़ा एक्शन: Worst of the Worst अपराधियों की लिस्ट में 89 भारतीय, नाम और फोटो जारी

    वॉशिंगटन: अमेरिका ने इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) की गिरफ्त में आए अपराधियों और अवैध लोगों की देश के हिसाब से लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में कम से कम 89 भारतीयों के नाम शामिल हैं। इस लिस्ट को US डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) ने जारी किया है। अमेरिका ने इन्हें सबसे बुरे


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 6, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    वॉशिंगटन: अमेरिका ने इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) की गिरफ्त में आए अपराधियों और अवैध लोगों की देश के हिसाब से लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में कम से कम 89 भारतीयों के नाम शामिल हैं। इस लिस्ट को US डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) ने जारी किया है। अमेरिका ने इन्हें सबसे बुरे अपराधी कहकर संबोधित किया है। इनमे से कई लोगों पर चोरी, हत्या, यौन अपराध, घरेलू हिंसा, ड्रग्स तस्करी, धोखाधड़ी, डकैती, मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। इन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के अलावा डिपोर्ट करने की भी प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

    DHS ने क्या लिखा

    DHS ने पोस्ट किया, “हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि अतिरिक्त 5,000 आपराधिक अवैध विदेशियों को WOW.DHS.GOV पर देखा जा सकता है। हमारे डेटाबेस में अब @ICEgov और @CBP द्वारा गिरफ्तार किए गए 25,000 व्यक्ति शामिल हैं – यह ट्रंप प्रशासन के तहत सड़कों से हटाए गए आपराधिक अवैध विदेशियों का सिर्फ एक स्नैपशॉट है।”

    पकड़े गए अपराधियों को राक्षस बताया

    विभाग ने कहा, “ये वे राक्षस हैं जिन्होंने हमारे समुदायों को आतंकित किया है। हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक इनमें से हर एक व्यक्ति चला नहीं जाता। अमेरिकियों को ऐसे लोगों द्वारा पीड़ित नहीं होना चाहिए जिन्हें हमारे देश में कानूनी रूप से रहने की अनुमति भी नहीं है।” उन्होंने कहा कि वे हर अवैध विदेशी का नाम बता रहे हैं और उन्हें शर्मिंदा कर रहे हैं ताकि अमेरिकियों को पता चले कि उनके अधिकारी क्या कर रहे हैं।

    लिस्ट में कौन-कौन भारतीय शामिल

    अवि पटेल
    कुलदीप सिंह
    हरजिंदर सिंह
    हरप्रीत सिंह
    सुखविंदर सिंह
    दिलीप पटेल
    अमनदीप मुल्तानी
    अमृतपाल सिंह
    केविन अहीर
    उदित मेहरा
    दर्शन कुमार पटेल
    पटेल प्रदीप विष्णुभाई
    मार्जबान मोदी
    दिलराज मान
    ब्रिजेशकुमार पटेल
    अमित पटेल
    भावेशकुमार शुक्ल
    करमजीत सिंह
    रफ़ीक़ली विरानी
    ब्रिजेश गोयल
    राजेश कुमार
    भरतकुमार चौधरी
    सुरिंदर सिंह
    सुशील कुमार
    नीलेशकुमार पटेल
    कुलदीप सिंह
    अंकित पुरी
    परवीन
    आनंद चौका
    कुणाल छेत्री
    गगनदीप देयोल
    पंकज बोहरा
    मनीष कुमार
    हार्दिक कुमार पटेल
    अंतरप्रीत कौर
    मयूरकुमार पटेल
    वरिंदर सिंह
    दमनप्रीत सिंह
    रवदीप सिंह
    यशकुमार पटेल
    गुरपिंदर संधू
    परमवीर सिंह
    शुभम मित्तल
    जया भास्कर
    नवजोत सिंह
    अशोक कुमार विन्नाकोटा
    हरपिंदर सिंह
    सुखदेव सिंह
    गुरविंदर सिंह
    दलवीर सिंह
    अंकित कीर्तनिया
    मिर्ज़ा रिज़ाज़ उद्दीन
    कुमार चेतन कुमार
    रुपिंदर सिंह
    मनजिंदर सिंह
    शीबा मोमिन
    नितीश शर्मा
    सुरजीत सिंह
    जसपाल सिंह
    गौरांग पटेल
    जय सुरेशाय प्रजापति
    इरफान अली मोमिन
    बकर सैयद
    विजयदीप सिंह मंधार
    विक्रमवीर सिंह
    मीत पटेल
    मोहम्मद मोहसिन
    सुमिंदर सिंह
    अशोक देशमुख
    सौरभ श्रीवास्तव
    अवनीश कुमार झा
    डेंज़ल डिसूजा
    रजनीश कुमार झा
    गुरदेव सिंह
    गुरजिंदर सिंह
    मनजोत सिंह
    सचिन कुमार
    सागरकुमार पटेल
    जिगर पटेल
    सैयद बुखारी
    गुरपरमिंदर सिंह
    अभिमन्यु शर्मा
    बलजिंदर सिंह
    चिंतन भोजक
    रितिक हरमा
    रवि वोंगावोलू
    अब्दुल शेख
    विद्युत् लूथर
    गगन सिंह

    ट्रंप का वादा पूरा करने की कसम खाई

    DHS डेटाबेस में कहा गया है, “US डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी US इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) द्वारा गिरफ्तार किए गए सबसे बुरे आपराधिक विदेशियों को उजागर कर रहा है। अंडर सेक्रेटरी नोएम के नेतृत्व में, DHS और ICE के मेहनती पुरुष और महिलाएं राष्ट्रपति ट्रंप का वादा पूरा कर रहे हैं और बड़े पैमाने पर निर्वासन कर रहे हैं – सबसे बुरे लोगों से शुरू करके – जिसमें वे अवैध विदेशी भी शामिल हैं जिन्हें आप यहां देखते हैं।”

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।