• International
  • अमेरिका के मिसिसिपी में गोलीबारी, छह लोगों की मौत, एक संदिग्ध हिरासत में

    वेस्ट प्वाइंट: अमेरिका के पूर्वी मिसिसिपी में गोलीबारी की घटनाओं में छह लोगों की मौत के बाद शनिवार को एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। क्ले काउंटी के शेरिफ एडी स्कॉट ने ‘फेसबुक’ पर एक पोस्ट में कहा कि अलबामा सीमा के पास वेस्ट प्वाइंट कस्बे में ”हिंसा के कारण कई निर्दोष लोगों की


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 10, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    वेस्ट प्वाइंट: अमेरिका के पूर्वी मिसिसिपी में गोलीबारी की घटनाओं में छह लोगों की मौत के बाद शनिवार को एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। क्ले काउंटी के शेरिफ एडी स्कॉट ने ‘फेसबुक’ पर एक पोस्ट में कहा कि अलबामा सीमा के पास वेस्ट प्वाइंट कस्बे में ”हिंसा के कारण कई निर्दोष लोगों की जान” गईं। शेरिफ ने डब्ल्यूटीवीए को बताया कि तीन स्थानों पर छह लोगों की मौत हुई। गन वायलेंस आर्काइव (Gun Violence Archive) के आंकड़ों के अनुसार, 10 जनवरी 2026 तक अमेरिका में बंदूक हिंसा में 306 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 602 लोग घायल हैं।

    क्ले काउंटी के शेरिफ ने क्या बताया

    शेरिफ ने ‘फेसबुक’ पर लिखा कि एक संदिग्ध हिरासत में है और लोगों को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने लिखा, ”मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करें। कानून प्रवर्तन एजेंसियां जांच में व्यस्त हैं और ताजा जानकारी जल्द से जल्द जारी करेंगी।”

    अमेरिका मे आम है गोलीबारी की घटनाएं

    अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं आम हैं। इससे पहले 8 जनवरी 2026 को साल्ट लेक सिटी में एक मॉर्मन चर्च के बाहर अंतिम संस्कार के दौरान हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (ICE) एजेंटों ने 8 जनवरी 2026 को मिनियापोलिस में एक 37 वर्षीय महिला (रेनी निकोल गुड) की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद पूरे अमेरिका में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।