• Business
  • अमेरिका के साथ डील होते ही रॉकेट बने अडानी के शेयर, 13% तक उछली कीमत, आखिर क्या है चक्कर?

    नई दिल्ली: अमेरिका के बाद ट्रेड डील के बाद आज अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी तेजी आई है। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज के मुताबिक इस डील से देश के तीसरे बड़े औद्योगिक घराने अडानी ग्रुप की कंपनियों को फायदा हो सकता है। इससे अडानी ग्रीन के शेयरों में 13 फीसदी तक तेजी आई है


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 3, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: अमेरिका के बाद ट्रेड डील के बाद आज अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी तेजी आई है। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज के मुताबिक इस डील से देश के तीसरे बड़े औद्योगिक घराने अडानी ग्रुप की कंपनियों को फायदा हो सकता है। इससे अडानी ग्रीन के शेयरों में 13 फीसदी तक तेजी आई है जबकि ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 10 फीसदी उछला है। अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस, अडानी पोर्ट्स और अडानी टोटल गैस के शेयरों में 6 से 8 फीसदी तक तेजी आई।

    अमेरिका ने भारतीय सामान पर टैरिफ 50 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया है। जेफरीज का कहना है कि इससे अडानी ग्रुप की कंपनियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। घरेलू ब्रोकरेज फर्म एंटीक ने भी अडानी पावर और अडानी पोर्ट्स को उन कंपनियों की लिस्ट में शामिल किया है जिन्हें अमेरिका के साथ डील से सबसे ज्यादा फायदा होगा। विदेशी निवेशकों ने पिछले 16 महीनों में भारतीय शेयरों में करीब 34 अरब डॉलर की बिकवाली की है।

    बजट की निराशा से उबरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 943 अंक उछला, रिलायंस और ऑटो शेयरों में तेजी

    किसे होगा फायदा?

    जेफरीज के एनालिस्ट महेश नंदुरकर ने कहा कि ट्रेड डील पर निवेशकों की सबसे बड़ी चिंता अब खत्म हो गई है। अमेरिका भारत के लिए सबसे बड़ा एक्सपोर्ट मार्केट है। इस डील से रियल एस्टेट, टेलीकॉम, ट्रांसपोर्टेशन, फाइनेंशियल सर्विसेज और हेल्थकेयर सेक्टर को फायदा मिल सकता है। साथ ही कैपिटल गुड्स, फाइनेंशियल सर्विसेज, आईटी सर्विसेज और पावर यूटिलटीज भी फायदे में रहेंगे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।