हाल ही में फेडरल इमिग्रेशन एजेंटों की कार्रवाई के दौरान आईसीई एजेंटों की गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई थी। इस बात को लेकर मिनियापोलिस में भारी प्रदर्शन चल रहा है। फंडिंग में यह कमी डेमोक्रेटिक गुस्से के बीच बातचीत टूटने के बाद हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना से डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी के लिए फंडिंग पर चर्चा रुक गई, जो बजट बातचीत में एक मुख्य मुद्दा था।
अमेरिका ईरान पर हमला करता है तो भारत पर क्या असर होगा? इस सवाल का जवाब जानिए
किस पर सबसे ज्यादा असर?
डेडलाइन तक कोई समझौता न होने की वजह से कई गैर-जरूरी सरकारी काम रोक दिए गए। इस शटडाउन से शिक्षा, स्वास्थ्य, हाउसिंग और रक्षा वगैरह की देखरेख करने वाले डिपार्टमेंट पर असर पड़ा है। हालांकि दोनों पार्टियों के कांग्रेस नेताओं ने पार्शियल शटडाउन के जल्द ही खत्म होने की उम्मीद जताई है।आंशिक बंदी का असर लगभग तीन-चौथाई फेडरल ऑपरेशन पर असर पड़ा है। अगर शटडाउन बढ़ता है, तो हजारों फेडरल कर्मचारियों को बिना सैलरी की छुट्टी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा कांग्रेस द्वारा फंडिंग बहाल होने तक बिना सैलरी के काम करना पड़ सकता है।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीनेट-समर्थित डील के लिए समर्थन जताया और हाउस से जल्दी कार्रवाई करने का आग्रह किया ताकि लंबे शटडाउन को रोका जा सके। यह उनके दूसरे कार्यकाल का दूसरा सरकारी शटडाउन होगा। हाल में एक महीने से ज्यादा समय तक फेडरल सेवाओं को रोक दिया था जो अमेरिका के इतिहास का सबसे लंबा शटडाउन था।













