अमोल पाराशर ने ‘डॉ. प्रभात’ के रूप में अपने शानदार एक्टिंग से खूब सुर्खियां बटोरीं। आपको बता दें कि एक्टर ने 2009 में रणबीर कपूर की फिल्म ‘रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘बबलू हैप्पी है’ और ‘ट्रैफिक’ जैसी कई फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें असली पहचान 2016 में आई वेब सीरीज ‘टीवीएफ ट्रिपलिंग’ से मिली। चितवन के उनके मजाकिया और चुलबुले भाई के किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया। उन्होंने शो के दूसरे और तीसरे सीजन में भी यही रोल किया।
अमोल पराशर का ओटीटी पर जलवा
धीरे-धीरे अमोल ओटीटी के स्टार बन गए और उनकी पिछली छह फिल्में जैसे ‘डॉली किट्टी’ और ‘वो चमकते सितारे’, ‘सरदार उधम’, ‘कैश’, ’36 फार्महाउस’ और ‘स्वीट ड्रीम्स’ इसका पुख्ता सबूत हैं। उन्होंने दो वेब शो ‘कुल: द लेगेसी ऑफ द रेजिंगहाउस’ और ‘ग्राम चिकित्सालय‘ में काम किया है, जो प्राइम वीडियो और जियोहॉटसर पर स्ट्रीम हो रहे हैं।
अमोल पराशर का जन्म और एजुकेशन
17 सितंबर, 1986 को जन्मे अमोल ने भारत के सबसे बड़े शिक्षण संस्थानों में से एक, आईआईटी दिल्ली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की। फिल्मों में अपना करियर बनाने के लिए उन्होंने जेडएस एसोसिएट्स में अपनी अच्छी-खासी तनख्वाह वाली कॉर्पोरेट नौकरी छोड़ दी।
नेशनल अवॉर्ड एक्ट्रेस संग जुड़ा नाम
डेटिंग की बात करें, तो कोंकणा सेन शर्मा और अमोल पाराशर के रिश्ते की अफवाहें भी काफी समय से ऑनलाइन चल रही हैं। मई में अमोल पाराशर की आखिरी वेब सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय’ की स्क्रीनिंग में दोनों को पहली बार एक साथ देखकर ऐसा लगा जैसे उनके रिश्ते को एक कदम और आगे बढ़ाया गया हो।
कोंकणा संग डेटिंग पर बोले अमोल
एक बातचीत में, अमोल पराशर ने अपनी निजी जिंदगी पर चुप्पी तोड़ी थी और इस बारे में ईटाइम्स से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘आज मैं जवाब नहीं दूंगा। लेकिन अगर एक हफ्ते में मेरा मन बदल जाए तो मुझे बुरा मत मानना।’ उन्होंने आगे कहा, ‘लोगों ने इसे ऑफिशियल बना दिया। यह किसी भी तरह का बयान नहीं था। मेरा परिवार, मेरे दोस्त, मेरे करीबी लोग वहां मौजूद थे। मैंने सचमुच उन सभी के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। लेकिन मुझे लगता है कि यही एक बात थी जो मीडिया में सबसे आसानी से फैल गई। इसलिए यह बात फैल गई। इस बारे में मेरी कोई भावना नहीं है।’
अमोल पराशर और कोंकणा सेन की उम्र में अंतर
अमोल पराशर और कोंकणा सेन शर्मा के बीच उम्र के अंतर की बात करें तो कोंकणा 46 साल की हैं और अमोल 39 के हैं। इस तरह से अमोल एक्ट्रेस से कुल सात साल छोटे हैं।













