अरिजीत सिंह के एक पोस्ट के जरिए अपने फैन्स के साथ ये खबर शेयर की है। उन्होंने कोई भी नए असाइनमेंट न लेने की बातें कही और इसी के साथ हर कोई परेशान नजर आ रहा है।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘हलो, हैप्पी न्यू इयर टू ऑल। मुझे इतना सारा प्यार देने के लिए और मुझे सुनने के लिए आप सभी का धन्यवाद। मैं अनाउंस करना चाहता हूं कि एक सिंगर के तौर पर अब मैं कोई नया असाइनमेंट नहीं ले रहा हूं। मैं ये छोड़ रहा हूं। ये एक बहुत ही शानदार सफर था।’
इस मेसेज के साथ ही लोग परेशान हो उठे हैं। एक ने कहा, ‘नहीं, ये नहीं हो सकता। एक ने कहा- ये हैं अरिजीत सिंह! ये दूसरों के लिए राह बनाना चाहते हैं। आप भाग्यशाली हैं! अरिजीत सिंह के इस युग में जन्म लेने पर गर्व है।’













